फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   2 killed, suspect shot dead in terrorist attack at Manchester synagogue on Jewish holy day Know Updates

UK: ब्रिटेन में यहूदी धर्मस्थल पर आतंकी हमले में दो की मौत, हमलावर सीरियाई मूल का ब्रिटिश नागरिक

Fri, 03 Oct 2025 02:57 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Oct 2025 02:57 AM IST
सार

UK: ब्रिटेन में यहूदी धर्मस्थल पर आतंकी हमले में दो की मौत के बाद पुलिस ने हमलावर को सीरियाई मूल का ब्रिटिश नागरिक बताया है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस मामले में सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हमले को यहूदी समुदाय पर सीधा हमला बताया और सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया। पूरे ब्रिटेन में आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
2 killed, suspect shot dead in terrorist attack at Manchester synagogue on Jewish holy day Know Updates
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनचेस्टर में यहूदी धार्मिक स्थल हीटन पार्क हिब्रू कॉन्ग्रिगेशन सिनेगॉग (यहूदी धर्मस्थल) पर बृहस्पतिवार को आतंकी हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। हमला योम किप्पुर के पवित्र दिन हुआ।

विज्ञापन


ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने शुरुआत में इसे बड़ा हादसा बताया, जिसे बाद में काउंटर-टेररिज्म कमांड ने आतंकी घटना घोषित किया। सुरक्षाकर्मी समेत कई लोग चाकू से घायल हुए, जबकि कुछ लोगों को वाहन से कुचला गया। पुलिस ने ऑपरेशन प्लेटो लागू किया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि वह स्तब्ध और व्यथित हैं और यहूदी समुदाय की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। पूरे देश के सिनेगॉग पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। पुलिस ने जनता से कहा कि घटना से जुड़ा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न किया जाए और जांच जारी है।
विज्ञापन


राजा चार्ल्स और रानी कैमिला ने शोक जताया
बकिंघम पैलेस ने राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला की ओर से शोक जताया। प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय मेयर एंडी बर्नहैम ने हमले को घृणित बताया और पीड़ित समुदाय को समर्थन का भरोसा दिलाया। इस्राइली दूतावास ने इसे बेहद दुखद करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमला करने वाला सीरियाई मूल का ब्रिटिश नागरिक
भयावह आतंकी हमले की जांच कर रही पुलिस ने हमलावर की पहचान 35 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक और सीरियाई मूल के जिहाद अल-शामी के रूप में की, जिसे मौके पर गोली मार दी गई। वह कार से लोगों को कुचलने के बाद चाकू से हमला कर रहा था। संदेहास्पद विस्फोटक जैकेट के कारण पुष्टि में देरी हुई, हालांकि बाद में बम न होने की पुष्टि हुई।


ये भी पढ़ें- US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन के बीच ट्रंप ऑनलाइन हुए सक्रिय; सोशल मीडिया पर डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने यहूदी समुदाय पर सीधा हमला बताया, देश में आपातकालीन अलर्ट
हमले के बाद तीन अन्य संदिग्धों (दो पुरुष, एक महिला) को आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हमले को यहूदी समुदाय पर सीधा हमला बताया और सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संवेदना जताते हुए आतंक के खिलाफ एकजुटता की अपील की। हमले के बाद पूरे ब्रिटेन में आपातकालीन अलर्ट 'प्लेटो' जारी किया गया और देशभर के आराधनालयों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed