{"_id":"68df07d1a5b9f72e1d0ed1a5","slug":"weather-updates-imd-rain-alert-in-13-states-no-relief-for-next-few-days-lightning-strikes-in-several-states-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम: जम्मू-कश्मीर समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिन तक निजात नहीं; कई प्रदेशों में बिजली गिरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम: जम्मू-कश्मीर समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिन तक निजात नहीं; कई प्रदेशों में बिजली गिरी
Fri, 03 Oct 2025 06:13 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:13 AM IST
सार
मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में तेज हवा, घने बादल और तेज बारिश की संभावना जताई है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के इलाकों, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। बिहार में 7 अक्तूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। जानिए अपने प्रदेश के मौसम का हाल
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सीजन खत्म होने के बावजूद देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को बारिश और बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 28 जिलों में अगले 3 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, बिहार के बक्सर और नवादा जिले में भी बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के पन्ना में भी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 7 अक्तूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। झारखंड के दुमका जिले में बुधवार रात तेज बारिश के बीच 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गिलानपाड़ा मोहल्ले की सावित्री देवी घर से बाहर निकलीं और पानी भरे रास्ते पर चलते हुए नाले में गिर पड़ीं। वह नाले की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकीं और पानी के तेज बहाव में बह गईं। बाद में उनका शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में तेज हवा, घने बादल और तेज बारिश की संभावना जताई है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के इलाकों, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।
विज्ञापन
बंगाल : भारी बारिश के बीच मां दुर्गा की विदाई
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को विजयदशमी के दिन कई जिलों में बारिश हुई, जिससे दुर्गा पूजा की रौनक फीकी पड़ गई। मौसम विभाग ने बताया कि 6 अक्तूबर सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है। कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में बृहस्पतिवार सुबह से ही बादल छाए रहे और कई जगह तेज बारिश हुई। पूजा पंडालों और विसर्जन में शामिल लोगों को इस वजह से परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

जम्मू-कश्मीर : चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
अक्तूबर के पहले सप्ताह में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 से 7 अक्तूबर के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसमें 6 अक्तूबर के लिए जम्मू, उधमपुर, डोडा और कठुआ जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 100 से 200 मिलीमीटर के बीच बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव से पारे में गिरावट के साथ ठंडक की दस्तक हो सकती है। इस बीच जम्मू समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास रहा। उमस ने भी पीछा नहीं छोड़ा है। जम्मू में बृहस्पतिवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर को धूप में गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.9 और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन बड़े मौसमी सिस्टम हो सकते हैं सक्रिय...
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी में अगले 96 घंटे में बड़ी हलचल हो सकती है। इस दौरान 3 बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं। ये सिस्टम कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यानी पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक का मौसम बदल देंगे।

मूसलाधार बारिश, ओडिशा के 7 जिलों में रेड अलर्ट
ओडिशा में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब शाम तक राज्य के गोपालपुर तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 16 जिलों को ऑरेंज अलर्ट और शेष सात जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।