फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala

Top News: दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का आज पीएम करेंगे उद्घाटन; एशिया कप में भारत की अजेय जीत, अहम सुर्खियां

Mon, 29 Sep 2025 07:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राजधानी की राजनीति में प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक सफर अब स्थायी पड़ाव पर पहुंच गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई। इसके अलावा, लौटता मानसून मध्य प्रदेश से लेकर बिहार और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोंकण, गोवा, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में भी जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिन गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
नया मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली भाजपा का नया कार्यालय: आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
राजधानी की राजनीति में प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक सफर अब स्थायी पड़ाव पर पहुंच गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश भाजपा के नेताओं की यात्रा आजादी के बाद नया बाजार से शुरू हुई थी। जनसंघ के दिनों में नया बाजार स्थित कार्यालय से राजनीति संचालित होती रही। इसके बाद भाजपा की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट में बना। कुछ समय बाद यह 20, रकाबगंज रोड पर स्थानांतरित हुआ। इसके बाद संगठन ने 35 वर्षों तक 14, पंडित पंत मार्ग से गतिविधियां संचालित कीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
तिलक वर्मा ने मैच विनिंग पारी खेली - फोटो : ANI/PTI

IND vs PAK: अजेय रहते हुए भारत ने जीता एशिया कप का खिताब
भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
मुंबई समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश - फोटो : ANI

Rain: मध्य प्रदेश, बिहार केरल समेत ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
लौटता मानसून मध्य प्रदेश से लेकर बिहार और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11,800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, मराठवाड़ा में कई नदियां उफान पर हैं और फसलें बरबाद हुई हैं। कोंकण, गोवा, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में भी जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिन गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI

Asia Cup 2025: भारतीय सेना को अपनी मैच फीस दान करेंगे टी20 कप्तान सूर्यकुमार
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप के सभी मैचों की अपनी फीस भारतीय सेना को दान करेंगे। सूर्यकुमार ने यह एलान पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल जीतने के बाद किया है। भारत ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

मध्य पूर्व में होने वाला है कुछ 'खास': ट्रंप ने दिया संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि मध्य पूर्व में 'महानता' हासिल करने का ऐतिहासिक अवसर सामने है। उन्होंने संकेत दिया कि सभी पक्ष किसी बड़े समझौते के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस महानता की ओर इशारा कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी बाबा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आश्रम कांड: पुलिस से बचने के लिए सस्ते होटल में रुकता था चैतन्यानंद
छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती मुकदमा दर्ज होने के बाद फरारी काटने के लिए सस्ते होटलों में ठहरता था, ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके। करोड़ों की संपत्ति का मालिक यह बाबा शुरुआती जांच में पुलिस को कोई सहयोग नहीं कर रहा था। हर सवाल का जवाब न में देने पर पुलिस सच जानने के लिए दूसरा रास्ता भी अख्तियार कर सकती है। आरोपी को रविवार तड़के आगरा से गिरफ्तार किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
चीन और भारत के झंडे - फोटो : Freepik

Pharma Tariff: चीन ने भारतीय दवा उत्पादों से पूरा 30% शुल्क हटाया
चीन ने भारत के दवा उत्पादों पर 30 फीसदी आयात शुल्क को घटाकर शून्य कर दिया है। चीन ने यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से फार्मा आयात पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के ठीक बाद उठाया है। इस फैसले के बाद भारत की दवा बनाने वाली कंपनियां बिना किसी सीमा शुल्क के चीन को दवाएं निर्यात कर सकेंगी। ट्रंप के टैरिफ से अमेरिकी बाजार में लागत बढ़ने के बीच चीन का यह फैसला भारतीय कंपनियों को सस्ती दवाओं की मजबूत मांग वाले वैकल्पिक बाजार के तौर पर उभर सकता है। इससे आने वाले समय में भारतीय दवा निर्यात में अरबों डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
जीत के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम - फोटो : पीटीआई

Asia Cup: राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर शाह-जयशंकर तक नेताओं ने दी भारतीय टीम को बधाई
पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशिया कप अपने नाम कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से लेकर विभिन्न नेताओं ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। शाह ने जहां खिलाड़ियों की जबरदस्त उर्जा की सराहना की। वहीं, जयशंकर ने कहा, नया भारत करके दिखाता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वैन चालक को 30 अगस्त को ही हटा दिया गया था। - फोटो : अमर उजाला

क्रूरता: पानीपत के स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को खिड़की पर उल्टा लटकाकर पीटा
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के जाटल रोड स्थित एक निजी स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर सात साल के बच्चे को अमानवीय तरीके से पीटा गया। स्कूल के वैन चालक ने बच्चे के पैर रस्सी से बांधकर उसे खिड़की से उल्टा लटका दिया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2025 Updates on amar ujala
मद्रास हाईकोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

Karur Stampede: टीवीके को सार्वजनिक समारोह करने से रोकने की मांग
मद्रास हाईकोर्ट ने रविवार को उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को करूर भगदड़ की आधिकारिक जांच पूरी होने तक किसी भी सार्वजनिक समारोह, रैली या कार्यक्रम आयोजित करने से रोकने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed