फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Alert: Heavy rain alert in Madhya Pradesh, Bihar, Kerala, Odisha; 10 people died in Maharashtra in 24 hour

Rain: मध्य प्रदेश, बिहार केरल समेत ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट; महाराष्ट्र में 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

Mon, 29 Sep 2025 05:52 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला/मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला/मुंबई। Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 29 Sep 2025 05:52 AM IST
सार

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में अगले दो-तीन दिनों के लिए भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
IMD Alert: Heavy rain alert in Madhya Pradesh, Bihar, Kerala, Odisha; 10 people died in Maharashtra in 24 hour
मुंबई समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

लौटता मानसून मध्य प्रदेश से लेकर बिहार और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11,800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, मराठवाड़ा में कई नदियां उफान पर हैं और फसलें बरबाद हुई हैं। कोंकण, गोवा, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में भी जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिन गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

IMD Alert: Heavy rain alert in Madhya Pradesh, Bihar, Kerala, Odisha; 10 people died in Maharashtra in 24 hour
मुंबई में बारिश से परिवहन सेवाएं प्रभावित - फोटो : ANI

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिम विदर्भ और उससे सटे उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, गोवा और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिसके 1 अक्तूबर तक जारी रहने की संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

IMD Alert: Heavy rain alert in Madhya Pradesh, Bihar, Kerala, Odisha; 10 people died in Maharashtra in 24 hour
मराठवाड़ा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : ANI

रविवार को मराठवाड़ा के धराशिव जिले में भारी बारिश के कारण दो लोगों की जान चली गई। भारी बारिश के कारण जयकवाड़ी बांध से पानी छोड़े जाने से गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसकी वजह से छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है और नदी किनारों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा। छत्रपति संभाजीनगर से 7,000, नांदेड़ से 970 और धराशिव जिले से 3,600 समेत मराठवाड़ा क्षेत्र से 11,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।  

विज्ञापन

मुंबई में ट्रेन सेवाएं प्रभावित
मुंबई में रविवार को तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और लोकल ट्रेनें प्रभावित हुईं। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बृहन्मुंबई नगर पालिका ने अपनी टीमों को तैनात कर दिया है। जल निकासी के लिए सभी पंपों को दिन रात चलाया जा रहा है। मुंबई के पड़ोसी राज्य गोवा में भी बारिश हुई है और मौसम विभाग ने राज्य में आगे भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

बीड में सेना तैनात
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मराठवाड़ा में बारिश की स्थिति और चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। बीड जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए सेना और एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed