फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi will inaugurate the new delhi state BJP office today.

दिल्ली भाजपा का नया कार्यालय: आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, सीएम रेखा और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रहेंगे मौजूद

Mon, 29 Sep 2025 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 06:11 AM IST
सार

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate the new delhi state BJP office today.
नया मुख्यालय - फोटो : X/@BJP4Delhi

विस्तार

राजधानी की राजनीति में प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक सफर अब स्थायी पड़ाव पर पहुंच गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के नेताओं की यात्रा आजादी के बाद नया बाजार से शुरू हुई थी। जनसंघ के दिनों में नया बाजार स्थित कार्यालय से राजनीति संचालित होती रही। इसके बाद भाजपा की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट में बना। कुछ समय बाद यह 20, रकाबगंज रोड पर स्थानांतरित हुआ। इसके बाद संगठन ने 35 वर्षों तक 14, पंडित पंत मार्ग से गतिविधियां संचालित कीं। 
विज्ञापन


अब यह यात्रा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर नए भवन तक पहुंच रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि यह केवल एक कार्यालय नहीं बल्कि संस्कार केंद्र है जहां कार्यकर्ताओं की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति का पोषण होगा। उद्घाटन के समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कई वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री, सांसद-विधायक और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नया कार्यालय प्रदेश भाजपा के उस लंबे संघर्ष का प्रतीक है जिसमें संगठन ने वर्षों तक जमीन आवंटन से जुड़े विवादों और निर्माण की चुनौतियों का सामना किया। अब पार्टी के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास अपने-अपने निजी संगठन कार्यालय हैं। नया कार्यालय दक्षिण भारतीय वास्तुकला की झलक पेश करता है। करीब 825 वर्ग मीटर के भूखंड पर बने इस पांच मंजिला भवन के प्रवेश द्वार पर ऊंचे स्तंभ हैं और इसे पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

300 लोगों के बैठने की क्षमता
नए कार्यालय के बेसमेंट में वाहन पार्किंग, भूतल पर कॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत कक्ष और कैंटीन बनाई गई है। पहली मंजिल पर 300 लोगों की बैठने की क्षमता वाला सभागार है। दूसरी मंजिल पर पार्टी के विभिन्न मोर्चों और कर्मचारियों के लिए कक्ष हैं।


तीसरी मंजिल प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव के कार्यालयों के लिए तय की गई है। चौथी मंजिल पर दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं के लिए कमरे हैं जबकि पांचवीं मंजिल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ दिल्ली के सांसदों के लिए भी कार्यालय बनाए गए हैं। पूरे परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed