फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump hints something special after US offers 21 point proposal to resolve Gaza conflict

मध्य पूर्व में होने वाला है कुछ 'खास': ट्रंप ने दिया संकेत; यूएस की 21 सूत्रीय योजना के बाद क्या आएगी शांति?

Mon, 29 Sep 2025 01:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 01:06 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में 'कुछ खास' होने का संकेत देते हुए दावा किया कि सभी पक्ष किसी बड़े समझौते के लिए तैयार हैं। अमेरिका ने गाजा संघर्ष समाप्त करने के लिए 21 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया है। ट्रंप ने कहा यह सौदा बंधकों की रिहाई और संघर्ष समाप्त करेगा। हालांकि, फलस्तीनी राष्ट्र को एकतरफा मान्यता देने का ट्रंप ने कड़ा विरोध किया। 
 

विज्ञापन
Donald Trump hints something special after US offers 21 point proposal to resolve Gaza conflict
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि मध्य पूर्व में 'महानता' हासिल करने का ऐतिहासिक अवसर सामने है। उन्होंने संकेत दिया कि सभी पक्ष किसी बड़े समझौते के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस महानता की ओर इशारा कर रहे थे। 

विज्ञापन


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'हमारे पास मध्य पूर्व में महानता हासिल करने का एक वास्तविक मौका है। पहली बार कुछ खास करने के लिए सभी तैयार हैं। हम इसे पूरा करेंगे!'
विज्ञापन


गाजा संघर्ष पर अमेरिका की 21 सूत्रीय पहल
अमेरिका ने हाल ही में गाजा संघर्ष खत्म करने के लिए 21 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब इस महीने की शुरुआत में दोहा पर इस्राइली हवाई हमलों के बाद इस्राइल और हमास के बीच वार्ता गतिरोध में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Peace Plan For Gaza: अमेरिका ने गाजा में शांति के लिए खींचा खाका; इस्राइल हटेगा, हमास को छोड़ने होंगे हथियार

अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच आया है प्रस्ताव 
यह प्रस्ताव इस्राइल और अमेरिका पर युद्ध समाप्त करने के लिए बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच आया है। सात अक्तूबर 2023 को हमास के हमले से शुरू हुए युद्ध में अब तक लगभग 1,200 इस्राइली लोग मारे गए हैं। वहीं, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि अब तक 66,000 से अधिक फलस्तीनी जान गंवा चुके हैं। 

गाजा पर सौदा होने वाला है: ट्रंप
कुछ दिन पहले ट्रंप ने गाजा संघर्ष को लेकर विश्वास व्यक्त किया था कि जल्द ही कोई सफलता मिलेगी। उन्होंने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, 'ऐसा लग रहा है कि गाजा पर हमारा समझौता हो गया है। यह एक ऐसा समझौता है, जिससे बंधकों को वापस लाया जा सकेगा। यह एक ऐसा समझौता होगा, जिससे युद्ध समाप्त होगा।'


ट्रंप की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर अरब नेताओं के साथ बैठकों के दौरान संघर्ष समाप्त करने के लिए 21-सूत्रीय प्रस्ताव की घोषणा के बाद आई है। ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को गाजा पर हुई एक उच्चस्तरीय बैठक को 'बहुत सफल' बताया, हालांकि फलस्तीनी राष्ट्र की मान्यता पर असहमति बनी रही। उन्होंने कहा, 'गाजा पर हमारी एक अच्छी बैठक हुई। इसमें इस्राइल को छोड़कर सभी बड़े देश शामिल रहे।'

ये भी पढ़ें: Israel-Palestine Row: 'काम खत्म' करने वाला नेतन्याहू का बयान खतरनाक; इस्राइल से तनाव पर बोले फलस्तीनी राजदूत

संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता पर ट्रंप का रुख
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने औपचारिक भाषण में ट्रंप ने फलस्तीनी राष्ट्र की एकतरफा मान्यता का कड़ा विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा करना हमास के लिए 'इनाम' जैसा होगा। ट्रंप ने युद्धविराम और युद्ध की समाप्ति की अपनी अपील दोहराई। उन्होंने कहा, 'लगता है कि निरंतर संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए, इस संस्था के कुछ सदस्य फलस्तीनी राष्ट्र को एकतरफा मान्यता देने की कोशिश कर रहे हैं। यह हमास आतंकियों के लिए उनके अत्याचारों पर बहुत बड़ा इनाम होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed