फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump

Top News: आज ईरान-इस्राइल सीजफायर; लीड्स टेस्ट का अंतिम दिन; राज्यों में बारिश का अनुमान और दिलीप दोशी का निधन

Tue, 24 Jun 2025 06:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इस्राइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।' इसके अलावा, भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने दिन के खेल की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए हैं और उसे अब 350 रन और बनाने हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज के साथ भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों में भी जमकर मेघ बरस रहे हैं। इसके अलावा, भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन हो गया। 1947 में जन्मे दोशी ने 77 साल की आयु में लंदन में अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दोशी क्रिकेट करियर के बाद एक सफल हिंदी कॉमेंटेटर के तौर पर भी बेहद लोकप्रिय रहे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

ट्रंप बोले- इस्राइल-ईरान के अंतिम मिशनों के बाद युद्ध समाप्त..
बीते 13 जून को इस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद बीते 12 दिनों से दोनों देशों के बीच टकराव जारी है। इस्राइल को अमेरिका से भी समर्थन मिला और अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन ठिकानों पर हमले किए। ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर पलटवार किया, जिससे तनाव गहराने की आशंका बढ़ी। हालांकि, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इस्राइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।' पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
बेन डकेट - फोटो : PTI

चौथे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर 21/0; भारत ने दिया 371 रनों का लक्ष्य
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने दिन के खेल की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए हैं और उसे अब 350 रन और बनाने हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
कई राज्यों में बदल रहा मौसम - फोटो : पीटीआई

आज दिल्ली पहुंचेगा मानसून, IMD ने कहा- यूपी-मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज के साथ भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों में भी जमकर मेघ बरस रहे हैं। भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार को उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग भूस्खलन में एक श्रद्धालु घायल हो गया, जबकि  तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है। बदरीनाथ हाईवे और जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भी पहाड़ से मलबा गिरा है और यात्रा बाधित हुई है। मुंबई में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार से एक हफ्ते तक लगातार मूसलाधार बारिश के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
दिलीप दोषी का निधन (फाइल) - फोटो : एक्स@ बीसीसीआई

Dilip Doshi: भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन
भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन हो गया। 1947 में जन्मे दोशी ने 77 साल की आयु में लंदन में अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दोशी क्रिकेट करियर के बाद एक सफल हिंदी कॉमेंटेटर के तौर पर भी बेहद लोकप्रिय रहे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
विमान (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

पश्चिम एशिया तनाव का विमान सेवा पर असर; एअर इंडिया-इंडिगो समेत कई एयरलाइंस के अपडेट जारी
ईरान और इस्राइल के बीच बीते 10 दिनों से जारी युद्ध का असर दुनियाभर की विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में जंग की वजह से विमान कंपनियों को दुबई और दोहा जैसे खाड़ी के दो प्रमुख शहरों के लिए अपनी ढेरों उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कतर का हवाई रास्ता बंद होने की वजह से सोमवार को दोहा जाने वाली दो उड़ानों को डायवर्ट किया। इसके अलावा, इंडिगो, स्पाइस जेट, कतर एयरवेज और अकासा एयर ने भी अपने-अपने अपडेट जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : X@nitin_gadkari

नितिन गडकरी बोले- लीक से हटकर नहीं सोचते नौकरशाह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नौकरशाही में लचीलेपन की कमी और अनोखे विचारों को पूरी तरह से नकारने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नौकशाह लीक से हटकर नहीं सोचते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व नौकरशाह विजय केलकर ने लचीला रुख अपनाया और वे इस मानसिकता के अपवाद थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे थे दिग्गज। - फोटो : @yadavakhilesh

Priya Saroj: सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी टली
भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) से सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी टलने की सूचना मिली है। दोनों के घरों में तैयारियां चल रही थीं। शादी की तारीख टल जाने से तैयारियां भी रोक दी गई हैं। वाराणसी के होटल ताज में रिंकू और प्रिया की शादी होनी थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
सांकेतिक - फोटो : ANI

UP: 'केवल अवैध संबंध आत्महत्या के लिए उकसाने का पुख्ता सबूत नहीं', हाईकोर्ट की टिप्पणी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, केवल अवैध संबंध होना किसी व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने का पुख्ता सबूत नहीं है। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने महोबा के एक मामले में याची कमल भरभुजा को जमानत देते हुए यह टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
hau - फोटो : अमर उजाला

Haryana: कुलपति को हटाने की मांग पर एचएयू में छात्र न्याय महापंचायत आज
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में आंदोलनरत विद्यार्थियों की मंगलवार को कुलपति को हटाने की मांग को लेकर छात्र न्याय महापंचायत होगी। छात्र महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत, युद्धबीर सिंह, गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित अन्य हिस्सा लेंगे। वहीं, सोमवार को 14वें दिन तेज बारिश के बाद भी विद्यार्थियों ने बेमियादी धरना जारी रखा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
पुराने लोहे के पुल के बराबर बनाया जा रहा पुल - फोटो : अमर उजाला

तीन दशक का इंतजार खत्म: मानसून के बाद दिल्ली को मिलेगा नया रेलवे पुल
राजधानी दिल्ली को मानसून के बाद नया रेलवे पुल की सौगात मिलेगी। पुराने लोहे वाले पुल के समानंतर बनाया जा रहा नया रेलवे पुल का निर्माण कार्य लगभग पुरा हो चुका है। मौजूदा समय इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी पुल का निरीक्षण करेंगे। फिर नए पुल पर ट्रेनों का ट्रायल रन किया जाएगा। नए पुल के शुरू होने से दिल्ली के रेलवे नेटवर्क को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर पुरानी दिल्ली स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का क्रोएशिया शेड्यूल पूरा - फोटो : इंस्टाग्राम

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने क्रोएशिया में पूरी की इस आगामी फिल्म की शूटिंग
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे पिछले करीब महीनाभर से क्रोएशिया में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का क्रोएशिया का शेड्यूल पूरा हो गया है। कार्तिक ने पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

UPS: अंतिम तिथि से सात दिन पहले सरकार ने बढ़ाई यूपीएस अपनाने की समय सीमा
केंद्र सरकार की नई पेशन योजना 'एकीकृत पेंशन योजना' (यूपीएस) अपनाने को लेकर कर्मचारियों में उत्साह नजर नहीं आ रहा था। एकीकृत पेंशन योजना का विकल्प देने की आखिरी तिथि 30 जून रखी गई थी, लेकिन दो-तीन फीसदी एनपीएस कर्मचारियों ने यूपीएस को नहीं अपनाया। नतीजा, अब अंतिम तिथि से सात दिन पहले केंद्र सरकार ने यूपीएस अपनाने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अब केंद्र सरकार के एनपीएस वाले कर्मचारी, 30 सितंबर 2025 तक यूपीएस में शामिल होने का विकल्प दे सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 June 2025 Iran Israel Donald Trump
आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

Amit Shah in Varanasi: आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शाह करेंगे अध्यक्षता
गृहमंत्री अमित शाह काशी में मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में भाजपा शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इससे पहले उत्तराखंड मेजबान था और वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई थी। तब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। बैठक में वहां के सीएम की जगह राज्य के गृहमंत्री शामिल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed