फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Monsoon will reach Delhi today IMD prediction heavy rain expected in UP and Madhya Pradesh

Weather and Monsoon Update: आज दिल्ली पहुंचेगा मानसून, IMD ने कहा- यूपी-मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार

Tue, 24 Jun 2025 06:10 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 24 Jun 2025 06:10 AM IST
सार

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज मानसून के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। IMD ने कहा कि यूपी और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में मौसम बदलने के बाद भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत की खबर है। यहां बदरीनाथ हाईवे मलबा गिरने से बाधित हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Weather Update Monsoon will reach Delhi today IMD prediction heavy rain expected in UP and Madhya Pradesh
कई राज्यों में बदल रहा मौसम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज के साथ भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों में भी जमकर मेघ बरस रहे हैं। भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार को उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग भूस्खलन में एक श्रद्धालु घायल हो गया, जबकि  तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है। बदरीनाथ हाईवे और जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भी पहाड़ से मलबा गिरा है और यात्रा बाधित हुई है। मुंबई में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार से एक हफ्ते तक लगातार मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग पर जानकी चट्टी से करीब 3 किलोमीटर आगे और भैरव मंदिर के पास नौ काची में भूस्खलन हुआ। इसमें दोे लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। मलबे में एक-दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। राज्य आपदा मोचन बल ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। भूस्खलन से यात्रा मार्ग बाधित हो गया है और एसडीआरएफ की टीम श्रद्धालुओं को वहां से निकलने में मदद कर रही है। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली जिले में पीपलकोटी के पास भूस्खलन हुआ है। इससे रास्ता ब्लॉक हो गया है। मार्ग को खोलने का काम जारी है, लेकिन लगातार पहाड़ से पत्थर गिरने से बाधा आ रही है। वहीं, जम्मू में माता वैष्ण देवी धाम जाने वाले नए रास्ते पर भारी भूस्खलन हुआ है और बैटरी कार सेवा को बंद करना पड़ा है। 
विज्ञापन


कई राज्यों में मानसून आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल हैं। मंगलवार को मानसून के दिल्ली पहुंचने की संभावना है, जो निर्धारित समय से एक हफ्ता पहले है। आमतौर पर दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास पहुंचता है। आईएमडी ने कहा कि राजस्थान और पंजाब के कुछ और हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात बेहतर बने हुए हैं। मानसून के आगमन के साथ ही दिल्ली में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना है और उसके प्रभाव से पूरे क्षेत्र में पहले से ही भारी बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में अब तक 190 मिमी से भी अधिक बारिश हुई है। जयपुर में सबसे अधिक 46.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश
हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहने के आसार हैं। 25 से 27 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी जारी हुआ है। सोमवार को शिमला में दोपहर को कुछ देर धूप भी खिली। शाम के समय फिर शहर में बादल उमड़ आए। सोमवार को मंडी जिले में मूसलाधार बारिश हुई। शहर में 22 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।


यूपी में बिजली गिरने से तीन की मौत
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। पिपराइच इलाके के बेला गांव में पुल पर टहलते समय राकेश पासवान नामक युवक बिजली की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पिपराइच में ही एक अन्य व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से जान चली गई। वहीं, चौरी चौरा के फुलवरिया गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed