Top News: देश में बारिश का कहर; UP में राजा अयोध्या का निधन; यूक्रेन पर हमले तेज; पुतिन-जेलेंस्की बात को राजी
भारी बारिश ने पिछले 24 घंटों में देशभर में भारी तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान झारखंड में हुआ, जहां पांच लोगों की जान गई। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में दो-दो लोगों की मौत हुई है। जबकि तमिलनाडु में बिजली गिरने से एक और उत्तराखंड में एक महिला की मौत हुई है। मौसम विभाग ने झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले वरिष्ठ सदस्य राजा अयोध्या के नाम से मशहूर अयोध्या राज परिवार के अगुआ बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार रात 11 बजे के बाद आकस्मिक निधन हो गया। अयोध्या धाम में अपने राज सदन (राजमहल) में उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके अलावा, रूस ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को दावा किया कि उसकी सेना ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र की दो बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य समूहों की कार्रवाई के बाद सेरेड्ने और क्लेबन बाइक गांव अब रूस के नियंत्रण में हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Weather News: देश में बारिश का कहर, 11 से अधिक मौतें
भारी बारिश ने पिछले 24 घंटों में देशभर में भारी तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान झारखंड में हुआ, जहां पांच लोगों की जान गई। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में दो-दो लोगों की मौत हुई है। जबकि तमिलनाडु में बिजली गिरने से एक और उत्तराखंड में एक महिला की मौत हुई है। मौसम विभाग ने झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Ayodhya: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के वरिष्ठ सदस्य राजा अयोध्या नहीं रहे
बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले वरिष्ठ सदस्य राजा अयोध्या के नाम से मशहूर अयोध्या राज परिवार के अगुआ बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार रात 11 बजे के बाद आकस्मिक निधन हो गया। अयोध्या धाम में अपने राज सदन (राजमहल) में उन्होंने अंतिम सांस ली। नजदीकी लोग और प्रशासनिक अमला देर रात उनको अंतिम प्रणाम करने के लिए पहुंच गया। उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर दौड़ गई। पढ़ें पूरी खबर...
Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क की दो बस्तियां कब्जाईं
रूस ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को दावा किया कि उसकी सेना ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र की दो बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य समूहों की कार्रवाई के बाद सेरेड्ने और क्लेबन बाइक गांव अब रूस के नियंत्रण में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
UP: STF और औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई...ढाई करोड़ की दवा जब्त
आगरा में एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी और हेमा मेडिकल स्टोर समेत 4 गोदामों पर छापा माचा। जांच में हेमा मेडिको और इसके गोदाम से 2.43 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं। बीते दिन 80 लाख रुपये की दवाएं जब्त की थीं। अभी दो गोदाम और स्टोर पर रविवार को जांच होगी। कार्रवाई रोकने के लिए हेमा मेडिकल स्टोर के संचालक ने एसटीएफ निरीक्षक और सहायक आयुक्त औषधि बस्ती को एक करोड़ रुपये की रिश्वत दी। रकम कम लगने पर दोगुना करने की भी बात कही। इस पर टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। दवा कारोबारी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात तक तीन और केस दर्ज किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : आज अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री शाह
विधानसभा में रविवार से चलने वाले दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया, सम्मेलन का उद्देश्य लोकतंत्र की परंपराओं को मजबूत करना और सरकार में जवाबदेही बढ़ाना है। सम्मेलन का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
US Bus Mishap: बिहार और बीजिंग के यात्रियों की मौत, तीन अमेरिकी भी हताहत
अमेरिका के नायग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क शहर लौट रही पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें कुल 54 यात्री सवार थे, जिनमें भारतीय और चीनी नागरिक भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा न्यूयॉर्क राज्य के थ्रूवे हाईवे पर बफेलो शहर से करीब 48 किलोमीटर पूर्व में शुक्रवार दोपहर 12:22 बजे (स्थानीय समय) हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
Virat Kohli: लंदन में जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों लंदन में हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें उन्हें लॉर्ड्स में जमकर पसीना बहाते देखा जा सकता है। इस दौरान उन्हें प्रशंसकों से भी मुलाकात करते देखा गया। पढ़ें पूरी खबर...
‘हर बंगाली द बंगाल फाइल्स को देखे’, रिलीज में आ रही मुश्किलों के बीच पल्लवी जोशी की अपील
अमर उजाला डिजिटल से एक लंबी बातचीत में पल्लवी जोशी ने फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज में खड़ी हो रही है मुश्किलों पर बात की। वह चाहती हैं कि इस फिल्म को हर बंगाली व्यक्ति देखे। साथ ही पल्लवी अपनी जिंदगी के एक मुश्किल वक्त का जिक्र भी करती हैं, इस दौर में उन्होंने खुद को कैसे संभाला जानिए? पढ़ें पूरी खबर...
Kiren Rijiju: 'पीएम मोदी ने खुद को...', मंत्रियों की गिरफ्तारी वाले विधेयक पर बोले रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें सुझाव दिया गया था कि नए विधेयक से प्रधानमंत्री को बाहर रखा जाए। यह विधेयक उन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को पद से हटाने की व्यवस्था करता है, जब वे किसी गंभीर आपराधिक मामले में लगातार 30 दिन तक हिरासत में रहें। रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी ने साफ कहा कि वे भी नागरिक हैं और उन्हें भी कोई विशेष संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
Space Mission: अगले 15 वर्षों में 100 से ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करेगा भारत
भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में आने वाले 15 वर्षों के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि देश 2040 तक 100 से अधिक सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इसमें सरकारी तकनीकी मिशन के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी होगी। पढ़ें पूरी खबर...
Sri Lanka: पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ICU में भर्ती, एक दिन पहले भ्रष्टाचार मामले में हुए थे गिरफ्तार
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शनिवार को कोलंबो के राष्ट्रीय अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। एक दिन पहले उन्हें सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
US Tariffs: भारत के बाद यूरोपीय डाक सेवाओं ने भी अमेरिका को शिपिंग पर लगाई रोक
यूरोप की कई डाक सेवाओं ने शनिवार को यह घोषणा की कि वे अमेरिका को पार्सल भेजना अस्थायी रूप से बंद कर रही हैं। ऐसा उन्होंने अमेरिका की ओर से लागू किए जा रहे नए आयात शुल्कों (टैरिफ) को लेकर अस्पष्टता की वजह से किया है। जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन और इटली की डाक सेवाओं ने कहा है कि वे तुरंत प्रभाव से अमेरिका को ज्यादातर व्यापारिक सामान भेजना बंद कर रही हैं। फ्रांस और ऑस्ट्रिया सोमवार से और ब्रिटेन मंगलवार से यह कदम उठाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Gaza War: गाजा में इस्राइली हमला, 33 लोगों की मौत
गाजा में दिन-प्रतिदिन हालात और खराब होते जा रहे हैं। इस्राइल ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को गाजा में ताजा हमला किया, जिसमें कम से कम 33 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इनमें औरतें, बच्चे और खाने की तलाश कर रहे लोग भी शामिल थे। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक 62,622 फलस्तीनी जान गंवा चुके हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो पहले लापता थे और अब उनकी मौत की पुष्टि हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...