{"_id":"68a9ef3d23ab588096083be8","slug":"european-postal-services-suspend-shipment-of-packages-to-us-over-import-tariffs-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Tariffs: भारत के बाद यूरोपीय डाक सेवाओं ने भी अमेरिका को शिपिंग पर लगाई रोक, 29 अगस्त से लागू होंगे नए नियम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Tariffs: भारत के बाद यूरोपीय डाक सेवाओं ने भी अमेरिका को शिपिंग पर लगाई रोक, 29 अगस्त से लागू होंगे नए नियम
Sat, 23 Aug 2025 10:12 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस (ग्रीस)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस (ग्रीस)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:12 PM IST
सार
US Tariffs: यूरोप की कई डाक सेवाओं ने अमेरिका को पार्सल भेजना अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। दरअसल, अमेरिका में 29 अगस्त से नए आयात शुल्क लागू होने वाले हैं, लेकिन नियमों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। समय पर डिलीवरी की गारंटी न होने और नियमों की तैयारी के लिए पर्याप्त समय न मिलने पर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
डाक सेवा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
यूरोप की कई डाक सेवाओं ने शनिवार को यह घोषणा की कि वे अमेरिका को पार्सल भेजना अस्थायी रूप से बंद कर रही हैं। ऐसा उन्होंने अमेरिका की ओर से लागू किए जा रहे नए आयात शुल्कों (टैरिफ) को लेकर अस्पष्टता की वजह से किया है।
जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन और इटली की डाक सेवाओं ने कहा है कि वे तुरंत प्रभाव से अमेरिका को ज्यादातर व्यापारिक सामान भेजना बंद कर रही हैं। फ्रांस और ऑस्ट्रिया सोमवार से और ब्रिटेन मंगलवार से यह कदम उठाएंगे।
पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके तहत अब उन विदेशी वस्तुओं पर भी टैरिफ लगेगा जो पहले 800 डॉलर से कम होने पर शुल्क से मुक्त थीं। हालांकि, पत्र, किताबें, उपहार और 100 डॉलर से कम के छोटे पार्सल पर यह नियम लागू नहीं होगा। अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच पिछले महीने हुए व्यापार समझौते में यह तय हुआ था कि यूरोपीय संघ से आने वाले अधिकांश उत्पादों पर 15 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इस्राइली हमले में गाजा में 25 लोगों की मौत, भोजन की तलाश कर रहे थे लोग; भुखमरी का संकट बढ़ा
कई यूरोपीय डाक सेवाओं का कहना है कि वे इसलिए डिलीवरी रोक रही हैं क्योंकि उन्हें यह भरोसा नहीं है कि भेजे गए सामान 29 अगस्त से पहले अमेरिका पहुंच पाएंगे। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट नहीं है कि किन वस्तुओं पर टैरिफ लागू होगा और उन्हें नई प्रक्रिया को समझने और लागू करने के लिए समय भी नहीं मिला है।
शनिवार से डॉयचे पोस्ट और डीएचएल पार्सल जर्मनी ने कहा कि वे अब अमेरिका के लिए व्यापारिक ग्राहकों के सामान वाले पार्सल स्वीकार नहीं करेंगे और उन्हें भेज नहीं पाएंगे। नॉर्डिक लॉजिस्टिक कंपनी पोस्टनॉर्ड और इटली की डाक सेवा ने भी शनिवार से ऐसी ही रोक लगाने की घोषणा की।
पोस्ट इटालियाने ने शुक्रवार को कहा, अमेरिकी अधिकारियों से अलग निर्देश नहीं मिलने की स्थिति में इटली की डाक सेवा भी अन्य यूरोपीय सेवाओं की तरह अमेरिका के लिए सभी व्यापारिक पार्सल को अस्थायी रूप से रोकने पर मजबूर है। हालांकि, जिन पार्सल में कोई सामान नहीं है, उन्हें भेजना जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि डीएचएल एक्सप्रेस जैसी सेवाओं के माध्यम से भेजना अभी भी संभव है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप की कठोर नीति के चलते अमेरिका में कम हुई अप्रवासी आबादी, विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था को होगा नुकसान
पोस्टनॉर्ड के संचार प्रमुख ब्योर्न बर्गमैन ने कहा कि यह फैसला अफसोसजनक है लेकिन जरूरी है, ताकि नए नियमों का पूरी तरह पालन हो सके। नीदरलैंड की पोस्टएनएल के प्रवक्ता वाउट विटेवेइन ने बताया कि अमेरिका में शुल्क वसूलने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है, फिर भी प्रशासन इसे लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टएनएल अमेरिकी डाक सेवाओं के साथ मिलकर समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, अगर आपको अमेरिका में कुछ भेजना है, तो आज ही भेज दीजिए। ऑस्ट्रियन पोस्ट ने कहा कि अमेरिका और प्यूर्टो रिको को व्यापारिक पार्सलों की अंतिम स्वीकृति मंगलवार को होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन