फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pallavi Joshi Interview About Film The Bengal Files And Her Career Journey

Pallavi Joshi: ‘हर बंगाली द बंगाल फाइल्स को देखे’, रिलीज में आ रही मुश्किलों के बीच पल्लवी जोशी की अपील

Sun, 24 Aug 2025 12:26 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:26 AM IST
सार

Pallavi Joshi Interview: इन दिनों पल्लवी जोशी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज से पहले बंगाल में इस फिल्म को राजनीति विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में पल्ल्वी जोशी ने अमर उजाला से अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’और करियर को लेकर बातचीत की। पढ़िए बातचीत के कुछ खास अंश- 

विज्ञापन
Pallavi Joshi Interview About Film The Bengal Files And Her Career Journey
पल्लवी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@pallavijoshiofficial

विस्तार

अमर उजाला डिजिटल से एक लंबी बातचीत में पल्लवी जोशी ने फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज में खड़ी हो रही है मुश्किलों पर बात की। वह चाहती हैं कि इस फिल्म को हर बंगाली व्यक्ति देखे। साथ ही पल्लवी अपनी जिंदगी के एक मुश्किल वक्त का जिक्र भी करती हैं, इस दौर में उन्होंने खुद को कैसे संभाला जानिए? 

विज्ञापन

पल्लवी बोलीं- कोशिश करेंगे कि बंगाल में यह फिल्म रिलीज हो
फिल्म ‘बंगाल फाइल्स’ पूरे देश में रिलीज हो रही है लेकिन बंगाल में इसके रुकने की आशंका है। ऐसे में पल्लवी शांति और सम्मान से बंगाल के लोगों से अपील करना चाहती हैं। वह कहती हैं, ‘हम तो पूरी कोशिश करेंगे कि बंगाल में भी यह फिल्म रिलीज हो। हमारी दिली इच्छा है कि हर बंगाली इस फिल्म को देखे। जैसे ‘कश्मीर फाइल्स’ सिर्फ कश्मीरियों की फिल्म नहीं थी, वह पूरे भारत की फिल्म थी, क्योंकि कश्मीरी भी भारतीय हैं। वैसे ही बंगाली भी हमारे ही भाई-बहन हैं। वह और हम अलग नहीं हैं। जो फिल्म हमने बनाई है, वह सिर्फ बंगालियों की नहीं, सबकी ही त्रासदी पर आधारित है। 1940 के दशक की घटनाएं और आज जो वहां की स्थिति है, जैसे इल्लीगल इमिग्रेशन और लोगों की पीड़ा, वही इसमें दिखाया गया है। हमारी पूरी कोशिश है कि यह फिल्म बंगाल में पहुंचे।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: बिना प्रोस्थेटिक्स निभाई 100 साल की महिला की भूमिका, पल्लवी जोशी ने ऐसे की फिल्म की तैयारी 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पल्लवी जोशी ने साल 2007 में देखा मुश्किल दौर 
पल्लवी जोशी की करियर जर्नी काफी इंस्पायरिंग रही है लेकिन उन्होंने भी अपने करियर में मुश्किल दौर देखा है। वह बताती हैं, ‘2006-07 के बाद मुझे कोई ऑफर नहीं मिला। क्यों ऐसा हुआ, यह आज तक नहीं जानती? शुक्र है कि मैंने उससे पहले प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया था। मराठी शोज बनाने लगी थी। इस तरह मैं व्यस्त रही, वरना सच कहूं तो काम न मिलने से इंसान परेशान हो जाता है। मेरे बच्चे भी बड़े हो गए थे, उन्हें मेरी उतनी जरूरत नहीं थी। उस खालीपन में प्रोडक्शन के काम ने मुझे बचाया। कभी-कभी रुकावटें भी अच्छे के लिए होती हैं।’ 

किरदारों का चयन कैसे करती हैं पल्लवी? 
पल्लवी जोशी की पिछली फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ को नेशनल अवॉर्ड मिला। यह बात उनके फिल्मों के चयन को प्रभावित नहीं कर सकी है। वह कहती हैं, ‘प्रेशर मेरे ऊपर नहीं है। लोग बहुत प्यार करते हैं, यहां तक कि अमेरिका में भी स्क्रीनिंग के दौरान कई लोग कह रहे थे कि पल्लवी, तुम्हें फिर नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। मैं इसे प्रेशर नहीं बल्कि उनका प्यार मानती हूं। मेरा मानना है कि असल कॉम्पिटिशन तो अपने आप से होता है। आप हमेशा चाहते हैं कि पिछले काम से बेहतर करें। दो साल बाद आपकी उम्र और अनुभव भी बढ़ जाता है, तो स्वाभाविक है कि किरदार भी ज्यादा मैच्योर निभाने पड़ते हैं। मैंने कभी यह सोचकर रोल नहीं चुने कि अवॉर्ड मिलेगा। बस इतना चाहती हूं कि अपने पिछले काम से एक कदम आगे जाऊं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed