Virat Kohli: लंदन में जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली, लॉर्ड्स में अभ्यास के दौरान प्रशंसकों से मिले; तस्वीरें
टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। वह अगला वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 19 अक्तूबर को होगी। इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसमें कप्तान रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे। दोनों दिग्गजों ने इस दौरे के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।
विस्तार
Virat Kohli with fans outside the Lord's.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 23, 2025
- The King is preparing for a massive return! 🐐 pic.twitter.com/6OH3hnGl1U
टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। वह अगला वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 19 अक्तूबर को होगी। इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसमें कप्तान रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे। दोनों दिग्गजों ने इस दौरे के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के दाएं हाथ के बल्लेबाड स्वास्तिक चिकारा ने विराट कोहली के क्रिकेट के भविष्य को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि जब आईपीएल के दौरान उनकी कोहली से मुलाकात हुई थी, तब अनुभवी बल्लेबाज ने अपने भविष्य को लेकर क्या कहा था। चिकारा ने रेवस्पोर्ट्स से चर्चा के दौरान कहा, 'विराट भैया ने कहा था जब तक क्रिकेट खेलूंगा, जब तक मैं पूरा फिट हूं। ये इम्पैक्ट प्लेयर की तरह नहीं खेलूंगा। मैं शेर की तरह खेलूंगा। मैं पूरे 20 ओवर फील्डिंग करूंगा और फिर बल्लेबाजी करूंगा। जिस दिन मुझे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना होगा, मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा।'