Top News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में योग; मध्य प्रदेश में पहली बार अमर उजाला संवाद का आयोजन
भारत ही नहीं दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत को दुनियाभर में योग सॉफ्ट पावर का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर 191 देशों के 1,300 शहरों में योग को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से देश की प्राचीन परंपरा और सौम्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाले 'अमर उजाला संवाद' का मंच एक बार फिर तैयार है। पहली बार यह संवाद भारत के हृदय यानी मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। 26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में यह 'संवाद' होगा, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्रप्रदेश में बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज योग के महाकुंभ में शामिल होंगे। पीएम मोदी इस दौरान यहां तीन लाख से अधिक लोगों के साथ योग करेंगे। योग के इस महाकुंभ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। भारत इस अवसर पर दुनियाभर में 191 देशों के 1,300 शहरों में योग कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दुनिया भर में मनाया जा रहा योग दिवस; टाइम्स स्क्वायर पर लोगों ने किया योग
भारत ही नहीं दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत को दुनियाभर में योग सॉफ्ट पावर का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर 191 देशों के 1,300 शहरों में योग को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से देश की प्राचीन परंपरा और सौम्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में
विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाले 'अमर उजाला संवाद' का मंच एक बार फिर तैयार है। पहली बार यह संवाद भारत के हृदय यानी मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। 26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में यह 'संवाद' होगा, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
International Yoga Day: पीएम मोदी तीन लाख लोगों के साथ करेंगे योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्रप्रदेश में बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज योग के महाकुंभ में शामिल होंगे। पीएम मोदी इस दौरान यहां तीन लाख से अधिक लोगों के साथ योग करेंगे। योग के इस महाकुंभ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। भारत इस अवसर पर दुनियाभर में 191 देशों के 1,300 शहरों में योग कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Weather Update: दिल्ली में दस्तक देने को तैयार मानसून; पूरे भारत में बारिश का दौर
दक्षिण पश्चिम मानसून लद्दाख और हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गया है। अब सिर्फ जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ही ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां मानसून का दस्तक देना बाकी है। लेकिन अन्य राज्यों के साथ ही इन राज्यों में भी झमाझम बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
नीरज ने सत्र के पहले खिताब पर जमाया कब्जा, पेरिस डायमंड लीग में वेबर-एंडरसन को दी शिकस्त
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए दो वर्षों बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। इससे पहले पेरिस डायमंड लीग में वे दो बार लगातार दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज चोपड़ा ने अपनी पहली ही कोशिश में शानदार थ्रो करते हुए 88.16 मीटर दूर भाला फेंक कर खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरी कोशिश में उन्होंने 85.10 मीटर रही। इसके बाद अगले तीन थ्रो फाउल किए। वहीं, आखिरी प्रयास में नीरज ने 82.89 मीटर की दूरी तय की। यह पेरिस डायमंड लीग में चोपड़ा की पहली जीत है। उन्होंने 2017 में बतौर जूनियर वर्ल्ड चैंपियन यहां हिस्सा लिया था और तब वे पांचवें स्थान पर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
Operation Sindhu: ईरान से भारतीय नागरिकों को लेकर एक और फ्लाइट दिल्ली पहुंची
ईरान से 290 भारतीयों को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचा। इसमें ज्यादातर छात्र हैं जो जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। ईरान ने एक विशेष पहल करते हुए 1,000 भारतीयों को निकालने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया। इन भारतीयों को तीन चार्टर्ड विमानों से लाया जा रहा है, जिसमें से यह पहला विमान था। भारत ने इस्राइल और ईरान से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। इसके अलावा, शनिवार सुबह एक और फ्लाइट ईरान से भारतीयों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। जैसे ही यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले, उन्होंने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए और राहत की सांस ली। पढ़ें पूरी खबर...
घुटनों पर पाकिस्तान: शहबाज ने जताई सभी लंबित मुद्दों पर भारत से वार्ता की इच्छा
पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा की गई कार्रवाई से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से बातचीत को लेकर एक बार फिर अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जम्मू-कश्मीर, सिंधू जल संधि, व्यापार और आतंकवाद की खिलाफत जैसे लंबित मुद्दों पर वार्ता की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से ये बात कही है। पाकिस्तान के सरकारी टीवी पीटीवी की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये दावा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से लौटे लोगों की आंखें हुई नम, भारत पहुंचकर लगाए वंदे मातरम् के नारे
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक भावनात्मक नजारा देखने को मिला, जब ईरान से सैकड़ों भारतीय नागरिकों को लेकर आई विशेष फ्लाइट ऑपरेशन सिंधु के तहत सुरक्षित भारत पहुंची। विमान से उतरते ही लोगों ने 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। कई लोगों की आंखों में आंसू थे, तो कुछ ने भारत की धरती को छूकर शुक्रिया भी अदा किया। पढ़ें पूरी खबर...
जहां रूसी सैनिकों के पैर पड़ते हैं, वो जगह हमारी हो जाती है: पुतिन
सेंट पीटर्सबर्ग में हुए इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (एसपीआईईएफ) में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूसी और यूक्रेनवासी एक ही लोग हैं। सैद्धांतिक रूप से देखा जाए तो पूरा यूक्रेन हमारा है। पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन के शहर सुमी पर भी कब्जा कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
'चाहे कुछ भी कर लूं, मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा', ईरान-इस्राइल तनाव के बीच बोले ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अपनी इच्छा को सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने दुनिया में कई बड़े शांति प्रयास किए हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...