फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2025: हिमालय से समुद्र तक योगमय हुआ भारत; शाह बोले- मन और शरीर के बीच एकता लाता है योग

Sat, 21 Jun 2025 02:37 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 21 Jun 2025 02:37 PM IST
खास बातें

भारत ही नहीं दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत  को दुनियाभर में योग सॉफ्ट पावर का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर 191 देशों के 1,300 शहरों में योग को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से देश की प्राचीन परंपरा और सौम्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
International Yoga Day LIVE Yoga being performed not only in country but all over world, know updates In hindi
गुजरात में योग करते कैडे्टस। - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:35 PM, 21-Jun-2025
अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि योग मन, शरीर और मस्तिष्क के बीच एकता लाता है। आज की दुनिया में योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है।
11:12 AM, 21-Jun-2025
अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने योग किया।
 
विज्ञापन
10:13 AM, 21-Jun-2025
गुजरात के लोगों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वडनगर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक रिचर्ड स्टनिंग ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब सबसे ज्यादा लोगों द्वारा योग में कोबरा मुद्रा करने का है। हमने दिशा-निर्देश तय किया कि सभी को इसे कम से कम एक मिनट तक करना है। हमने 250 प्रतिभागियों का न्यूनतम लक्ष्य रखा था। आज उन्होंने इसे एक मिनट से ज्यादा समय यानि दो मिनट और नौ सेकेंड तक किया और कुल 2185 थे। हमें 64 प्रतिभागियों को छोड़ना पड़ा। इसलिए 2121 प्रतिभागियों ने उपलब्धि हासिल की। हमने न्यूनतम 250 निर्धारित किए थे इसलिए यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई और यह एक शानदार उपलब्धि है।
 
 
09:58 AM, 21-Jun-2025
इंफाल पूर्व में वन(एम) एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट और अधिकारियों ने मार्जिंग पोलो प्रतिमा पर योग किया। 
 
09:14 AM, 21-Jun-2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर में उनके प्रयासों की सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि आपकी बहादुरी की पूरे देश में प्रशंसा की जाती है। मैं भारतीय सेना की वीरता और साहस को सलाम करता हूं। उन्होंने संदेश दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को भारत की संस्कृति और भावना से जोड़ना ही योग का सार है। 
09:06 AM, 21-Jun-2025
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और पार्टी नेता शाइना एनसी योगदिवस पर मुंबई के मरीन ड्राइव में योग सत्र में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:19 AM, 21-Jun-2025
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने योग दिवस पर पुणे में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में योग सत्र में भाग लिया। 
 
08:16 AM, 21-Jun-2025
जापान में भारतीय दूतावास ने टोक्यो में भी योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी मैडम योशिको इशिबा ने योग कार्यक्रम उद्घाटन किया। इस अवसर पर विदेश मंत्री की पत्नी मैडम सातोको इवाया भी मौजूद थीं। राजदूत सिबी जॉर्ज ने दो हजार से ज्यादा योग प्रेमियों की सभा को संबोधित किया। साथ ही, रेवरेंड म्योकेन हयामा और रेवरेंड तोमोहिरो किमुरा ऑफ़ त्सुकिजी होंगवानजी, राजदूत मैडम जोइस सिबी की पत्नी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, रेजिडेंट राजदूत और राजनयिक और जापान में भारत के मित्र भी मौजूद थे।
 
08:13 AM, 21-Jun-2025
लंदन में भारतीय उच्चायोग पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोग शामिल हुए। एक प्रतिभागी ने कहा कि मैं रोज योग का अभ्यास करती हूं। योग मन के लिए है और मुझे अपने विचारों पर नियंत्रण रखने में मदद करता है। एक बार जब मैं अपने विचारों पर नियंत्रण रखूंगी, तो मैं जो कुछ भी कहूंगी और करूंगी और दूसरों के प्रति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करूंगी, उस पर भी मैं नियंत्रण रखूंगी।
 
08:13 AM, 21-Jun-2025
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग किया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed