ऑपरेशन सिंधु: ईरान से लौटे लोगों की आंखें हुई नम, भारत पहुंचकर लगाए वंदे मातरम् के नारे; PM मोदी का जताया आभार
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 290 भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे। किसी ने धरती को छूकर नमन किया तो किसी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल गूंज उठा। अपनों से मिलकर लोगों ने राहत की सांस ली और भारत सरकार को दिल से धन्यवाद दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक भावनात्मक नजारा देखने को मिला, जब ईरान से सैकड़ों भारतीय नागरिकों को लेकर आई विशेष फ्लाइट ऑपरेशन सिंधु के तहत सुरक्षित भारत पहुंची। विमान से उतरते ही लोगों ने 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। कई लोगों की आंखों में आंसू थे, तो कुछ ने भारत की धरती को छूकर शुक्रिया भी अदा किया।
परमाणु कार्यक्रम को लेकर इस्राइल और ईरान में बढ़ते तनाव ने युद्ध का रूप ले लिया है। दोनों देश लगातार से एक दूसरे पर हमला कर रहे है। स्थति खराब होता देख भारत सरकार ने ईरान और इस्राइल में फंसे लोगों की वापसी के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया गया।
परिवार को देख सुकून मिला- लौटी एलिया
ईरान में जारी तनावपूर्ण स्थिति से भारत लौटी एलिया बतूल, जब अपने परिवार से मिलीं तो उनकी आखें नम थी। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार बहुत परेशान था। यहां आकर हमें सुकून मिला। भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें वहां कोई भी समस्या नहीं हुई क्योंकि हमारे दूतावास ने हमारा बहुत साथ दिया है। वहीं भारत वापसी पर लौटे सैयद मंसूर हुसैन ने कहा कि सभी ने भारत मां की सरजमीं पर आकर सजदा किया। भारत सरकार का बहुत धन्यवाद... मैं भारत से प्यार करता हूं।
#WATCH दिल्ली: ईरान से भारत लौटी एलिया बतूल ने कहा, "...मेरा परिवार बहुत परेशान था। यहां आकर हमें सुकून मिला। भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें वहां कोई भी समस्या नहीं हुई क्योंकि हमारे दूतावास ने हमारा बहुत साथ दिया है..." #OperationSindhu pic.twitter.com/wm1VoTWbb1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025
ये भी पढ़ें:- Operation Sindhu: ईरान से वापस आए 290 भारतीय, आज और दो उड़ानें आएंगी, अपनों से मिलकर भावुक हुए परिजन
तजकिया ने भारत सरकार का किया धन्यवाद
ईरान से लौटी तजकिया फातिमा जब अपने परिवार से मिली तो वो फूले नहीं समा रही थी। उन्होंने कहा कि वहां अभी जंग के हालात थे। हमें लग रहा था कि हम कैसे निकलेंगे, लेकिन भारत सरकार के हम शुक्रगुजार हैं। उन्होंने हमें बहुत अच्छे तरीके से निकाल लिया।
वहां बुहत मुश्किल हालात थे- अली मुशर्रफ
ईरान से अपनी अपनी घर वापसी की आस में बैठे महबूब अली मुशर्रफ की दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते की आखें नम हो गई। उन्होंने भारत आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का शुक्रियादा करते हैं। वहां बहुत मुश्किल हालात थे। वहां एक-एक पल बहुत भारी लग रहा था...हिंदुस्तान जिंदाबाद।
ईरान से भारत लौटे मोहम्मद अली काज़िम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह मशहद शहर से लौटे हैं और घर वापस आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम धार्मिक यात्रा पर गए थे, लेकिन वहां हालात खासकर तेहरान में बहुत खराब हैं। ऐसे में भारतीय सरकार ने हमारी बहुत मदद की, हमें बॉर्डर पार करवाया और भारत लाने की पूरी व्यवस्था की।
इसके साथ ही काजिम ने उत्तर प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया और कहा कि वे उन्हें घर पहुंचाने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “हमें सुरक्षित वापस लाकर बहुत बड़ा काम किया गया है।
#WATCH | #OperationSindhu | Delhi: Mohammad Ali Qazim, an Indian National evacuated from Iran, says, "I am coming from Mashhad. It feels very good to return home... We had gone on a religious journey. The situation there is not good, especially in Tehran... Indian government… pic.twitter.com/TQ96IKlTff
— ANI (@ANI) June 21, 2025
जिया कुलसुम बोलीं- भारत सरकार ने हमारी बहुत मदद की
ईरान से सुरक्षित भारत लौटीं भारतीय नागरिक जिया कुलसुम ने बताया कि वहां के हालात ठीक नहीं थे और वे बहुत परेशान थीं। उन्होंने कहा कि ईरान की स्थिति अच्छी नहीं थी। हम सब बहुत चिंतित थे। लेकिन भारत सरकार ने हमारी बहुत मदद की और हमें सुरक्षित घर वापस ले आई। इसके साथ ही जिया ने सरकार के इस कदम के लिए आभार जताया और कहा कि अब वे खुद को सुरक्षित और सुकून में महसूस कर रही हैं।
#WATCH | #OperationSindhu | Delhi: Zia Kulsum, an Indian National evacuated from Iran, says, "... The situation in Iran is not good. We were very worried. The government helped us a lot and brought us back home safely." https://t.co/WlNYvdeVyg pic.twitter.com/KpcSmHwVZb
— ANI (@ANI) June 21, 2025
ये भी पढ़ें:- RSS: विद्या भारती के स्कूलों में AI की पढ़ाई, सीमावर्ती जिलों में 211 स्कूल खोल बच्चों को मिल रही मुफ्त शिक्षा
ऑपरेशन सिंधु के तहत 290 भारतीयों की वापसी
गौरतलब है कि ईरान से 290 भारतीयों को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचा। इसमें ज्यादातर छात्र हैं जो जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। ईरान ने एक विशेष पहल करते हुए 1,000 भारतीयों को निकालने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया। इन भारतीयों को तीन चार्टर्ड विमानों से लाया जा रहा है, जिसमें से यह पहला विमान था। भारत ने इस्राइल और ईरान से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है।
ईरान पर इस्राइली हमलों के बाद भारतीयों को तेहरान से मशाद शहर ले जाया गया था। वहां से निकासी उड़ानें ईरान एयरलाइन महान की ओर से संचालित की जा रही हैं जिसका प्रबंध भारत ने किया है। मशाद से दो उड़ानों के शनिवार दिन में किसी समय नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, तुर्किमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से भारतीयों को लेकर एक और उड़ान भी आने वाली है। इस उड़ान से आने वाले भारतीयों को सड़क मार्ग से तेहरान से अश्गाबात पहुंचाया गया था।