फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin said whole of Ukraine is ours, threatened to capture the city of Sumy

Putin: 'जहां रूसी सैनिकों के पैर पड़ते हैं, वो जगह हमारी हो जाती है'; पुतिन बोले- पूरा यूक्रेन ही हमारा है

Sat, 21 Jun 2025 03:19 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेंट पीटर्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेंट पीटर्सबर्ग Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 21 Jun 2025 03:19 AM IST
सार

पुतिन से जब यह पूछा गया कि क्या रूस यूक्रेन से बिना शर्त आत्मसमर्पण चाहता है, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मांगा है। इस पर उन्होंने हम मौजूदा जंग में यूक्रेन से आत्मसमर्पण की मांग नहीं कर रहे। एक पुराना नियम है, जिसके मुताबिक, जहां रूसी सैनिकों के पैर पड़ते है, वो जगह हमारी हो जाती है।

विज्ञापन
Vladimir Putin said whole of Ukraine is ours, threatened to capture the city of Sumy
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

सेंट पीटर्सबर्ग में हुए इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (एसपीआईईएफ) में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूसी और यूक्रेनवासी एक ही लोग हैं। सैद्धांतिक रूप से देखा जाए तो पूरा यूक्रेन हमारा है। पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन के शहर सुमी पर भी कब्जा कर सकते हैं।

विज्ञापन


पुतिन से जब यह पूछा गया कि क्या रूस यूक्रेन से बिना शर्त आत्मसमर्पण चाहता है, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मांगा है। इस पर उन्होंने हम मौजूदा जंग में यूक्रेन से आत्मसमर्पण की मांग नहीं कर रहे। एक पुराना नियम है, जिसके मुताबिक, जहां रूसी सैनिकों के पैर पड़ते है, वो जगह हमारी हो जाती है। इस बीच पुतिन ने इस्राइल और ईरान तनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का संघर्ष पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव से पूरी तरह अलग है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के लिए कोई ऐसा हल निकाला जा सकता है, जो दोनों को मंजूर हो। उन्होंने ग्लोबल साउथ और पश्चिम एशिया के देशों से इस मसले में मदद की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


एक देश की सुरक्षा दूसरे देशों के नुकसान पर नहीं होनी चाहिए
पुतिन ने कहा कि किसी एक देश की सुरक्षा दूसरे देशों के नुकसान पर नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने ईरान को परमाणु ऊर्जा का अधिकार होने की बात भी कही। पुतिन ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू, ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से बात की है। उन्होंने कहा, मैंने रूस का नजरिया साझा किया। उम्मीद है कि हमारे प्रस्तावों पर अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मित्र देशों के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग को और मजबूती देगा रूस : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस मित्र देशों के साथ सैन्य और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा। इसमें संयुक्त रूप से हथियारों का उत्पादन और सैन्य कर्मियों का प्रशिक्षण शामिल है। सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के प्रमुख आर्थिक मंच में अपने भाषण में पुतिन ने कहा कि मॉस्को अपनी सशस्त्र सेनाओं और उनके ठिकानों को आधुनिक बनाने की योजना बना रहा है, जिसमें नवीनतम हथियारों और तकनीक से लैस करना शामिल है।


उन्होंने कहा, हम नई तकनीकों का उपयोग करके रूसी सशस्त्र बलों की युद्ध क्षमताओं को बेहतर बनाएंगे, सैन्य बुनियादी ढांचे को आधुनिक करेंगे और उन्हें नवीनतम तकनीक, हथियारों और उपकरणों से लैस करेंगे। पुतिन ने कहा कि रूस मित्र देशों के साथ न केवल उपकरणों की आपूर्ति या आधुनिकीकरण, बल्कि संयुक्त विकास, कर्मियों का प्रशिक्षण और टर्न-की उद्यमों व उत्पादन सुविधाओं का निर्माण में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed