फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: ईरान से दिल्ली पहुंचे 110 भारतीय; देश में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट और मध्य-पूर्व में संघर्ष तेज

Thu, 19 Jun 2025 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्धे को देखते हुए वहां रह रहे हजारों भारतीयों को सुरक्षित घर वापसी के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत की है। ईरान से भारत लाए जा रहे छात्रों का पहला जत्था बृहस्पतिवार को सुबह भारत पहुंचा। पहले जत्थे में 100 से ज्यादा छात्र शामिल हैं। इसके अलावा, केरल में समय से एक सप्ताह पहले दस्तक देने और फिर कुछ दिनों की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ने लगा है। मानसून ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दस्तक दी। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर से मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत समेत 20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश समेत कुछ तटीय राज्यों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। अगले दो से पांच दिन में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, ईरान और इस्राइल के बीच बीते छह दिन से संघर्ष जारी है। हर बीतते दिन के साथ दोनों पुराने दुश्मनों के बीच संघर्ष और तेज होता जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने आत्मसमर्पण से इनकार कर दिया है। वहीं ट्रंप ने भी एक बार फिर ईरान पर हमले की धमकी दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
ईरान से भारत लाए गए भारतीय छात्र। - फोटो : पीटीआई

ऑपरेशन सिंधू शुरू: ईरान से 110 भारतीयों का पहला जत्था पहुंचा भारत
इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्धे को देखते हुए वहां रह रहे हजारों भारतीयों को सुरक्षित घर वापसी के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत की है। ईरान से भारत लाए जा रहे छात्रों का पहला जत्था बृहस्पतिवार को सुबह भारत पहुंचा। पहले जत्थे में 100 से ज्यादा छात्र शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। ईरान में 4,000 से अधिक भारतीय नागरिक रह रहे हैं और उनमें से आधे छात्र हैं। उत्तरी ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

केरल से बंगाल तक अगले पांच दिन झमाझम बरसात के आसार
केरल में समय से एक सप्ताह पहले दस्तक देने और फिर कुछ दिनों की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ने लगा है। मानसून ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दस्तक दी। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर से मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत समेत 20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश समेत कुछ तटीय राज्यों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। अगले दो से पांच दिन में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वर्षाजनित घटनाओं में गुजरात और बिहार में 16 लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
इस्राइल-ईरान तनाव (फाइल) - फोटो : PTI

अमेरिका इस्राइल से निकाल रहा अपने राजनयिक; तेहरान का आंतरिक सुरक्षा मुख्यालय नष्ट
 ईरान और इस्राइल के बीच बीते छह दिन से संघर्ष जारी है। हर बीतते दिन के साथ दोनों पुराने दुश्मनों के बीच संघर्ष और तेज होता जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने आत्मसमर्पण से इनकार कर दिया है। वहीं ट्रंप ने भी एक बार फिर ईरान पर हमले की धमकी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

मैं ईरान पर हमला करना नहीं चाहता लेकिन यह जरूरी हुआ तो इसके लिए तैयार: ट्रंप
ईरान इस्राइल के बीच पिछले छह दिनों से जारी जंग हर बीतते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। अमेरिका भी इस जंग में कूद चुका है। वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह ईरान पर हमला नहीं करना चाहते हैं, लेकिन यदि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए ऐसा करना आवश्यक हुआ तो वह कार्रवाई के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए मतदान आज, 1.75 लाख मतदाता डालेंगे वोट
विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। 1.75 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 194 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 23 जून को मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी का पीएम प्लेंकोविच ने किया स्वागत - फोटो : X @MEAIndia

रक्षा सहयोग-डिजिटल तकनीक और हिंदी का विस्तार...पीएम मोदी के क्रोएशिया दौरे का क्या हासिल
प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव क्रोएशिया से रवाना हो गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी के कनाडा से क्रोएशिया पहुंचने पर जाग्रेब में प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने हवाई अड्डे मंत्रोच्चार के बीच पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति भी बनी। इनमें सबसे प्रमुख 'रक्षा सहयोग योजना' को मजबूत करने पर सहमति थी। इसके साथ ही व्यापार, नवीकरणीय ऊर्जा और अर्धचालक सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
एअर इंडिया विमान (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

एअर इंडिया ने वाइडबॉडी विमानों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15% तक कीं कम
अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयरलाइन कंपनी ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। एअर इंडिया ने अगले कुछ हफ्तों के लिए वाइडबॉडी विमानों में संचालित अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती की है। यह कटौती अभी से लेकर 20 जून के बीच लागू की जाएगी। उसके बाद कम से कम जुलाई के मध्य तक जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

UP: दिल दहला देने वाली घटना...आठ साल की बच्ची का बेरहमी से कत्ल
फिरोजाबाद के नारखी में मंगलवार से लापता पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बच्ची का शव बुधवार शाम एक मकान में बोरे में बंद मिला। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है। आरोपी ने शव को बोरे में बंद कर घर में ईंट की दीवार खड़ी कर दी थी ताकि किसी को पता न चले। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

अमेरिका ने फिर शुरू किया वीजा लेकिन सार्वजनिक करने होंगे सोशल मीडिया अकाउंट
अमेरिकी वीजा पाने की चाह रखने वाले विदेशी छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर रहा है, जो अभी तक निलंबित थी। हालांकि, विदेश विभाग ने वीजा आवेदन प्रक्रिया के लिए एक शर्त भी रखी है। विभाग का कहना है कि वीजा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सरकारी समीक्षा के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक करने होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 June 2025 Updates On Amar Ujala
Microsoft - फोटो : Freepik

Report: माइक्रोसॉफ्ट हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही
माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों पर छंटनी का खतरा मंडराने लगा है। दिग्गज टेक कंपनी अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। कर्मचारियों की कटौती खासकर बिक्री विभाग में की जाएगी। ब्लूमबर्ग न्यूज ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed