{"_id":"68535c321aaf3b9cfa02fcb6","slug":"bloomberg-news-reports-microsoft-plans-to-cut-thousands-of-jobs-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों पर छंटनी का संकट, हजारों की जा सकती है नौकरी; कटौती की योजना बना रही कंपनी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों पर छंटनी का संकट, हजारों की जा सकती है नौकरी; कटौती की योजना बना रही कंपनी
Thu, 19 Jun 2025 06:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:09 AM IST
सार
टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट हजारों नौकरियों में कटौती की योजना बना रही है। कर्मचारियों की कटौती खासकर बिक्री विभाग में की जाएगी। छंटनी की घोषणा जुलाई में हो सकती है। इससे पहले मई में भी माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।
विज्ञापन
Microsoft
- फोटो : Freepik
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों पर छंटनी का खतरा मंडराने लगा है। दिग्गज टेक कंपनी अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। कर्मचारियों की कटौती खासकर बिक्री विभाग में की जाएगी। ब्लूमबर्ग न्यूज ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है, क्योंकि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में ज्यादा निवेश कर रही है और अपने कर्मचारियों की टीम को छोटा और असरदार बनाना चाहती है। इससे पहले मई में भी माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Digital Fraud: देश में डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर चिंतित सीतारमण, फिनटेक कंपनियों से की समाधान की अपील
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने एआई में बढ़ाया निवेश
तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने एआई में अपने निवेश को बढ़ा दिया है, जिसका उद्देश्य अपने नेतृत्व को मजबूत करना है, क्योंकि विभिन्न उद्योगों की कंपनियां प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त बनाए रखने के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं में एआई को तेजी से शामिल कर रही हैं।
कंपनी ने 80 बिलियन डॉलर के खर्च की बनाई योजना
अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा था कि आने वाले वर्षों में जनरेटिव एआई और नई तकनीकों की वजह से कंपनी के कर्मचारियों की संख्या कम हो सकती है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस वित्तीय वर्ष में करीब 80 बिलियन डॉलर के खर्च की योजना बनाई है, जिसमें से ज्यादातर पैसा डेटा सेंटर्स बनाने में खर्च किया जाएगा, ताकि एआई सेवाएं बेहतर हो सकें।
ये भी पढ़ें: Gratuity: सरकार का बड़ा फैसला; अब UPS के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारी भी अब सेवानिवृत्ति, मृत्यु ग्रैच्युटी के हकदार
अगले महीने हो सकती है छंटनी की घोषणा
रिपोर्ट के मुताबिक, नई छंटनी की घोषणा अगले महीने यानी जुलाई की शुरुआत में हो सकती है, क्योंकि तब माइक्रोसॉफ्ट का वित्तीय वर्ष समाप्त होता है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नौकरियों में कटौती सिर्फ बिक्री टीम तक सीमित नहीं होगी, अन्य विभागों पर भी इसका असर पड़ सकता है। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि कितने लोगों की नौकरी जाएगी। बता दें कि जून 2024 तक माइक्रोसॉफ्ट के पास 228,000 कर्मचारी थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन