फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US resumes visas for foreign students but social media accounts must be made public

US Visa: विदेशी छात्रों को राहत, अमेरिका ने फिर शुरू किया वीजा लेकिन सार्वजनिक करने होंगे सोशल मीडिया अकाउंट

Thu, 19 Jun 2025 02:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 02:48 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि वह विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर रहा है। हालांकि, विभाग ने एक शर्त भी रखी है, जिसमें कहा गया है कि आवेदन करने वाले छात्रों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक करने होंगे। जांच में अगर किसी के अकाउंट पर अमेरिका विरोधी पोस्ट मिलता है, तो उसका वीजा आवेदन रद्द किया जा सकता है। 

विज्ञापन
US resumes visas for foreign students but social media accounts must be made public
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी वीजा पाने की चाह रखने वाले विदेशी छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर रहा है, जो अभी तक निलंबित थी। हालांकि, विदेश विभाग ने वीजा आवेदन प्रक्रिया के लिए एक शर्त भी रखी है। विभाग का कहना है कि वीजा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सरकारी समीक्षा के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक करने होंगे।

विज्ञापन


विदेश विभाग ने कहा कि वाणिज्य दूतावास अधिकारी उन पोस्ट और संदेशों पर नजर रखेंगे, जो अमेरिका, उसकी सरकार, संस्कृति या उसके कानूनों के खिलाफ हों। 

ये भी पढ़ें: US: बाइडन की मानसिक फिटनेस पर सुनवाई से डेमोक्रेट्स का बहिष्कार, कहा- सीनेट का समय बर्बाद कर रहे रिपब्लिकन
विज्ञापन


जांच की इजाजत नहीं देने वाले छात्रों का आवेदन हो सकता है रद्द
विदेश विभाग ने बुधवार को एक नोटिस सार्वजनिक किया, जिसमें कहा गया है कि उसने मई में छात्रा वीजा प्रक्रिया के निलंबन को रद्द कर दिया है। विदेश विभाग ने यह भी कहा है कि ऐसे नए आवेदक जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सार्वजनिक नहीं करते हैं या जांच की इजाजत नहीं देते हैं, उनका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। विभाग ने कहा है कि ऐसा करने से इनकार करना इस बात का संकेत हो सकता है कि वे अपनी ऑनलाइन गतिविधि को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीजा देने से पहले हर छात्र की गहराई से होगी जांच
विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, 'नए आदेश के तहत, कांसुलर अधिकारी सभी छात्र और एक्सचेंज विजिटर आवेदकों की व्यापक और गहन जांच करेंगे।' विभाग ने आगे कहा कि अब वीजा देने से पहले हर छात्र की गहराई से जांच की जाएगी। इसके लिए छात्र से कहा जाएगा कि वह अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल सार्वजनिक करें, ताकि अधिकारी उन्हें अच्छे से देख सकें।

ये भी पढ़ें: US: मेक्सिको के जलिस्को कार्टेल के नेताओं पर अमेरिका में प्रतिबंध, ड्रग्स तस्करी-हत्या में शामिल होने का आरोप

वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को भेजे गए आंतरिक आदेश में विभाग ने कहा है कि अधिकारियों को ध्यान देना होगा कि किसी ने ऐसा कुछ पोस्ट तो नहीं किया है, जो अमेरिका या उसकी संस्कृति के खिलाफ हो। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed