फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala

TOP News: बिहार में किसके सिर सजेगा ताज? चुनाव नतीजे आज; उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड, पढ़ें आज की अहम खबरें

Fri, 14 Nov 2025 06:08 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 14 Nov 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी आज सामने आएंगे। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर बिहार में किसके सिर ताज सजेगा। इधर, मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ठंड की लहर तेज हो गई है, जबकि राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है और नवंबर के मध्य से दिसंबर की शुरुआत तक शीतलहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने चार यूरोपीय वामपंथी समूहों को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। इन समूहों पर बम धमाकों और चरमपंथी हमलों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इस फैसले के बाद यूरोप-अमेरिका के बीच सुरक्षा सहयोग पर असर पड़ सकता है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते इसके लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया जा सकता है, जिसके बाद पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उधर, रिकॉर्ड स्तर पर महंगाई में गिरावट के बाद यह उम्मीद बढ़ गई है कि आरबीआई दिसंबर में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में कटौती कर सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव के तहत सभी 243 सीटों के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत सात राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों के परिणाम आज जारी होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव और सात राज्यों की  आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज यानी 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में जानें चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
लाहौल में बर्फबारी।

हिमाचल और कश्मीर में जमने लगी धरती
उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जबकि राजस्थान और पश्चिम बंगाल में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के मध्य से दिसंबर के आरंभ तक उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति और तीव्र हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
Donald Trump - फोटो : ANI

ट्रंप प्रशासन ने चार यूरोपीय वामपंथी समूहों को आतंकी घोषित किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यूरोप के चार वामपंथी समूहों को औपचारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। यह कदम उस समय आया है जब ट्रंप ने कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या के बाद लेफ्ट-विंग चरमपंथ पर कड़ा प्रहार करने की घोषणा की थी। ये सभी नेटवर्क यूरोप में सक्रिय हैं और अमेरिका में इनकी कोई प्रत्यक्ष गतिविधि दर्ज नहीं है। इनके खिलाफ विस्फोटक भेजने, सरकारी भवनों के बाहर बम लगाने और दाएं-विचारधारा समूहों पर हिंसक हमलों के आरोप हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
शीत सत्र से पहले भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा में हलचल बढ़ेगी। पार्टी की योजना एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले नए राष्ट्रीयअध्यक्ष का चुनाव कराने, कई प्रदेशों में अध्यक्षों और जरूरी फेरबदल पर मुहर लगाने की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
रिकॉर्ड महंगाई गिरावट से दिसंबर में सस्ते हो सकते हैं कर्ज
खुदरा महंगाई में रिकॉर्ड गिरावट के बीच अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आरबीआई दिसंबर में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दर में कटौती कर सकता है। इससे होम लोन समेत अन्य सभी तरह के कर्ज सस्ते हो सकेंगे। खुदरा महंगाई अक्तूबर में 0.25 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा में श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में अफरातफरी जैसे हालात
बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में बृहस्पतिवार शाम अफरातफरी मच गई। ओडिशा के कटक स्थित बाली यात्रा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान गायिका के मंच पर आते ही हजारों की भीड़ आगे बढ़ने लगी, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
स्कूल पोषण कार्यक्रम के तहत 11.8 करोड़ बच्चों तक पहुंची थाली (फाइल फोटो) - फोटो : X @PIB_India

स्कूल पोषण कार्यक्रम के तहत 11.8 करोड़ बच्चों तक पहुंची थाली
भारत में स्कूलों में पोषण आहार पाने वाले बच्चों की संख्या 2020 से 2024 के बीच 30 फीसदी बढ़कर 11.8 करोड़ हो गई है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ स्कूल  फीडिंग वर्ल्डवाइड ’ में सामने आई है।  पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
5 साल से कम उम्र के एक चौथाई बच्चों की निमोनिया से हो रही मौत - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

5 साल से कम उम्र के एक चौथाई बच्चों की निमोनिया से हो रही मौत
भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की लगभग 14 से 26 फीसदी मौतें केवल निमोनिया के कारण होती हैं। यानी हर चौथे बच्चे की मृत्यु इसी संक्रमण से जुड़ी है। चिकित्सा विज्ञान की प्रगति के बावजूद यह बीमारी आज भी बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
निजता के उल्लंघन को लेकर पैपराजी पर भड़के IFTDA के अध्यक्ष
अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों वेंटिलेटर पर हैं, उनके लिए जुहू स्थित घर पर ही आईसीयू वॉर्ड तैयार किया गया है। इस बीच एक्टर के आवास के बाहर पैपराजी की भीड़ जुटी है। मुश्किल वक्त में परिवार की निजता का उल्लंघन भी किया जा रहा है। इस पर इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने आपत्ति जताई है। IFTDA के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 14th November 2025 Updates on amar ujala
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : Social Media

एरिगेसी और हरिकृष्णा का शानदार प्रदर्शन, प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई; प्रज्ञानंद का सफर समाप्त
भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। एरिगेसी और हरिकृष्णा ने शतरंज विश्व कप के चौथे दौर के टाईब्रेकर में क्रमश: हंगरी के पीटर लेको और स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस को मात दी। हालांकि, भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद का सफर समाप्त हो गया और वह विश्व कप से बाहर हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed