फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chaos at Shreya Ghoshal’s Concert in Odisha Bali Jatra, Several Injured as Crowd Surges

Odisha: ओडिशा में श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में अफरातफरी जैसे हालात, दो व्यक्ति के घायल होने की खबर

Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
सार

ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मेले के दौरान श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई। दो व्यक्ति घायल हो गया, जबकि पुलिस ने हालात को जल्द काबू में किया।

विज्ञापन
Chaos at Shreya Ghoshal’s Concert in Odisha Bali Jatra, Several Injured as Crowd Surges
बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में बृहस्पतिवार शाम अफरातफरी मच गई। ओडिशा के कटक स्थित बाली यात्रा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान गायिका के मंच पर आते ही हजारों की भीड़ आगे बढ़ने लगी, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही श्रेया घोषाल मंच पर पहुंचीं, हजारों दर्शक मंच की तरफ उमड़ पड़े। स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई, जिसके बाद कार्यक्रम को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। पुलिस के दखल के बाद हालात सामान्य हुए और शो को दोबारा शुरू किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान दो व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने बताया भीड़ काफी अधिक थी, लेकिन कोई गंभीर घटना नहीं हुई। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई थी और अब वह सुरक्षित है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद कंट्रोल रूम से हालात की निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के जरिए लोगों से शांत रहने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाली यात्रा मेला देश के सबसे बड़े व्यापार मेलों में से एक है। इस आयोजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 70 पलटन यानी 2,100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed