फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala

Top News: कई राज्यों में बारिश के आसार; PM मोदी पर बरसीं CM ममता बनर्जी; ट्रंप को पुतिन की चेतावनी; सुर्खियां

Tue, 07 Oct 2025 05:13 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला
न्यूज डेस्क अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार देर रात से सोमवार दोपहर बाद तक रुक-रुक कर हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में करीब आठ डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात के साथ मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं पश्चिम बंगाल के दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी- सत्ताधारी दल- तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी- भाजपा एक-दूसरे पर जुबानी हमले का कोई भी अवसर नहीं गंवाते। हालांकि, ताजा मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। एक तरफ वैश्विक ताकतों के टकराव और लंबे समय से जारी संघर्षों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलों की आपूर्ति की तो वाशिंगटन और मॉस्को के बीच संबंधों खराब हो जाएंगे। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की गई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। सभी सरकारी, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में झमाझम बरसे बदरा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
बारिश और बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार देर रात से सोमवार दोपहर बाद तक रुक-रुक कर हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में करीब आठ डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात के साथ मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। पढें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ममता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी के साथ ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी- सत्ताधारी दल- तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी- भाजपा एक-दूसरे पर जुबानी हमले का कोई भी अवसर नहीं गंवाते। हालांकि, ताजा मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले की आलोचना के मामले में पीएम मोदी पर बिफरीं सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप को पुतिन की चेतावनी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
ट्रंप और पुतिन। - फोटो : PTI

वैश्विक ताकतों के टकराव और लंबे समय से जारी संघर्षों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलों की आपूर्ति की तो वाशिंगटन और मॉस्को के बीच संबंधों खराब हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर....

यूपी-दिल्ली में आज सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
Valmiki Jayanti 2024 - फोटो : freepik

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की गई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। सभी सरकारी, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

कोयला खदान में विस्फोट... 10 लोग हुए घायल, दो की हालत गंभीर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
कोयला खदान में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में ब्लास्ट होने से 10 लोग मलबे में दब गए। जो लोग दबे हैं उनमें से 4 ठेका मजदूर हैं जबकि वहीं 6 एसईसीएल के कर्मचारी हैं। घायल मजदूरों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद बारूद वाहन और एक दूसरी गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

बिहार में चुनाव का हुआ एलान तो पड़ोसी नेपाल के चुनाव आयोग ने भी ले लिया बड़ा फैसला

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
नेपाल में अंतरिम पीएम सुशीला कार्की की सिफारिश पर संसद भंग, मार्च, 2026 में आम चुनाव का एलान - फोटो : पीटीआई

भारत में चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया है। इस बीच, चुनाव पर बिहार से सटे नेपाल से भी बड़ी खबर सामने आई है। नेपाल के शीर्ष निर्वाचन निकाय ने सोमवार को प्रतिनिधि सभा चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इस कार्यक्रम के अनुसार नेपाल में 5 मार्च चुनाव होने हैं। नेपाल में हाल ही में केपी शर्मा ओली सरकार को अपदस्थ करने के बाद पहली महिला पीएम सुशीला कार्की के नेतृत्व में कार्यवाहक सरकार कामकाज संभाल रही है।  पढ़ें पूरी खबर..

अधीक्षक-प्रभारी हटाए गए, इंजीनियर निलंबित

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
एसएमएस अस्पताल में आग लगने से मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला

जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग की घटना के बाद राज्य सरकार ने रविवार देर रात और सोमवार को कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाइयां कीं। हादसे में आठ मरीजों की मौत के बाद सरकार ने तत्काल जिम्मेदारी तय करते हुए अस्पताल प्रशासन पर कड़ा कदम उठाया है। पढ़ें पूरी खबर...

बिहार के साथ देश की आठ विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
विधानसभा उपचुनाव - फोटो : amarujala.com

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ सात अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के लिए वोटिंग की तारीखों का एलान किया। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होने हैं। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होनी है। इसके अलावे, जम्मू कश्मीर की दो विधानसभा सीटों और झारखंड, तेलंगना, पंजाब, मिजोरम और ओडिसा की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी ने सीजेआई गवई से फोन पर की बात

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी और सीजेआई - फोटो : amarujala.com

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर सोमवार को हुए हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है। पीएम मोदी ने इस घटना के सामने आने के बाद सीजेआई गवई से फोन पर बात की है। इससे पहले लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी के नेताओं ने इस कृत्य की आलोचना की है। पढ़ें पूरी खबर...

रक्षा मंत्री बोले- बढ़ रही देश की आर्थिक ताकत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की किताब 'आफ्टर मी, कैओस: एस्ट्रोलॉजी इन द मुगल एम्पायर' के विमोचन कार्यक्रम के दौरान भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और राजनीतिक स्थिरता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर..

41 की उम्र में दोबारा मां बनेंगी भारती

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
भारती सिंह-हर्ष - फोटो : इंस्टाग्राम

भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही वे दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया एक बेटे गोला के माता-पिता हैं। कपल अब अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है। भारती और हर्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में भारती बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। पढ़ें पूरी खबर..

 

अमेरिका में शटडाउन और विपक्षी खेमे की राजनीति पर बिफरे ट्रंप

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : लाइव वीडियो ग्रैब- एक्स @व्हाइट हाउस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी आर्थिक नीतियों के अलावा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की साख बनाए रखने को लेकर जारी जद्दोजहद के कारण भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे ही एक मौके पर उन्होंने टैरिफ पर अपना रुख बदलने के सवाल पर रोचक जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर...

सेना अपनी युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एआई के इस्तेमाल की कर रही तैयारी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
एआई चैटबॉट - फोटो : AI

भारतीय सेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में अधिक गति और सटीकता लाने के लिए अपने युद्धक उपकरणों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को शामिल करने के लिए परिवर्तनकारी पहल शुरू की है। एक सीनियर अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

बांग्लादेश चुनाव पर भारत का रुख, मिस्री बोले- निष्पक्ष-समावेशी चुनाव के समर्थन में भारत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
बांग्लादेशी पत्रकारों से बात करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री - फोटो : ANI

बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने है। इस बात पर बांग्लादेश के साथ-साथ आसपास के कई देशों में चर्चा तेज है। ऐसे में भारत ने भी एक अच्छे पड़ोसी होने के नाते इस चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। भारत ने साफ कहा है कि वह बांग्लादेश में जल्द से जल्द मुक्त, निष्पक्ष और सभी पक्षों को शामिल करने वाले चुनाव कराने के पक्ष में है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को यह भी स्पष्ट किया कि भारत बांग्लादेश की जनता द्वारा चुनी गई किसी भी सरकार के साथ काम करने को तैयार है। पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल पुराने मामले में FBI चीफ काश पटेल की सख्त कार्रवाई

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th October 2025 Updates on amar ujala
एफबीआई प्रमुख काश पटेल (फाइल) - फोटो : एक्स@FBIDirectorKash

अमेरिकी जांच एजेंसी के प्रमुख एफबीआई निदेशक ने कई अफसरों को बर्खास्त कर दिया। कार्रवाई के बाद उन्होंने इसका ब्योरा सोशल मीडिया पर भी साझा किया। 2020 के जॉर्ज फ्लॉयड से जुड़े इस मामले में ट्रंप ने कहा, 'आज FBI ने पूर्ण जवाबदेही के अपने वादे पूरे करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।' काश पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के कार्यकाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा, बहुत लंबे समय से, देश के पिछले भ्रष्ट नेतृत्व और उनके समर्थकों ने संघीय कानून को हथियार बना रखा है। देश की गौरवशाली संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ जनता के विश्वास को भी बुरी तरह से कम किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed