फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US FBI Director Kash Patel George Floyd Riots 2020 row promise of full accountability hindi news updates

Kash Patel: पांच साल पुराने मामले में FBI चीफ काश पटेल की सख्त कार्रवाई, कई अफसर बर्खास्त, नीति पर कही यह बात

Tue, 07 Oct 2025 02:11 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 07 Oct 2025 02:11 AM IST
सार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी- फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने पांच साल पुराने विवाद को खत्म करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया। उन्होंने साल 2020 के जॉर्ज फ्लॉयड से जुड़े  मामले में कई अफसरों को बर्खास्त कर दिया। पटेल ने अपनी नीतियों से जुड़े पहलू पर कानून सर्वोपरि होने की बात कही। जानिए क्या है यह बहुचर्चित मामला

विज्ञापन
US FBI Director Kash Patel George Floyd Riots 2020 row promise of full accountability hindi news updates
एफबीआई प्रमुख काश पटेल (फाइल) - फोटो : एक्स@FBIDirectorKash

विस्तार

अमेरिकी जांच एजेंसी के प्रमुख एफबीआई निदेशक ने कई अफसरों को बर्खास्त कर दिया। कार्रवाई के बाद उन्होंने इसका ब्योरा सोशल मीडिया पर भी साझा किया। 2020 के जॉर्ज फ्लॉयड से जुड़े इस मामले में ट्रंप ने कहा, 'आज FBI ने पूर्ण जवाबदेही के अपने वादे पूरे करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।' काश पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के कार्यकाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा, बहुत लंबे समय से, देश के पिछले भ्रष्ट नेतृत्व और उनके समर्थकों ने संघीय कानून को हथियार बना रखा है। देश की गौरवशाली संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ जनता के विश्वास को भी बुरी तरह से कम किया है। 

विज्ञापन


FBI इस समस्या का डटकर सामना करेगी
काश पटेल ने कहा, हम हर दिन, जनता के विश्वास को वापस पाने के लिए संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे नेतृत्व में FBI इस समस्या का डटकर सामना करेगी।' डेमोक्रेट खेमे के नेता और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को कटघरे में खड़ा करते हुए पटेल ने कानून प्रवर्तन के कथित राजनीतिकरण का जिक्र किया।
विज्ञापन


दोषियों का पर्दाफाश जारी रहेगा
उन्होंने कहा, रूसगेट घोटाले के दौरान जितनी स्पष्ट धांधली हुई थी वह इतिहास का एक शर्मनाक अध्याय है। उन्होंने कहा कि एफबीआई इसकी जांच कर रही है, दोषियों का पर्दाफाश जारी रहेगा। उन्होंने सख्त नीतियों की तरफ इशारा करते हुए दो टूक लहजे में लिखा, 'हर किसी को, खासकर सत्ता के पदों पर बैठे लोगों को, जवाबदेह ठहराया जाएगा - चाहे उनका पद कुछ भी हो। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bangladesh Elections: बांग्लादेश चुनाव पर भारत का रुख, मिस्री बोले- निष्पक्ष-समावेशी चुनाव के समर्थन में भारत


FBI और अन्य संघीय कानून एजेंसियों पर राजनीतिकरण के आरोप

एक अन्य एक्स पोस्ट में काश पटेल ने कहा, पेशेवर FBI एजेंटों, खुफिया विश्लेषकों और कर्मचारियों ने कॉमी और अन्य लोगों की जांच का नेतृत्व किया। उन्होंने सही समय पर सही फैसला भी लिया।' एफबीआई आगे भी ऐसा करते रहेगी। उन्होंने कहा कि FBI और अन्य संघीय कानून एजेंसियों पर राजनीतिकरण के आरोप हताशा में लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Donald Trump: अमेरिका में शटडाउन और विपक्षी खेमे की राजनीति पर बिफरे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को आड़े हाथों लिया

एफबीआई टीम को बहादुर बताते हुए धन्यवाद दिया
काश पटेल के मुताबिक ऐसे झूठे आरोप उसी दिवालिया मीडिया के दिमाग की उपज हैं, जिसने दुनिया को रूसगेट के बारे में बताया था। तल्ख लहजे में एफबीआई चीफ काश पटेल ने राजनीतिकरण को स्टेरॉयड पर आधारित पाखंड बताया। उन्होंने कहा, उनकी (विरोधी खेमे) निराधार आपत्तियां अब हमें पहले से कहीं अधिक और स्पष्ट तरीके से यह बताती हैं कि हम लक्ष्य के बेहद करीब हैं। उन्होंने एफबीआई टीम को बहादुर बताते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि लक्ष्य पूरा होने तक एफबीआई का मिशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed