फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bypolls: By-elections will be held on 8 assembly seats in 7 states including Bihar, Find out voting dates

Bypolls: बिहार के साथ देश की आठ विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, किस राज्य में कब वोटिंग यहां जानें

Mon, 06 Oct 2025 05:13 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 06 Oct 2025 05:13 PM IST
सार

Bypolls: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ सात अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों का भी एलान किया। किन-किन राज्यों में उपचुनाव होने हैं, ये सीटें क्यों खाली हुई हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Bypolls: By-elections will be held on 8 assembly seats in 7 states including Bihar, Find out voting dates
विधानसभा उपचुनाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ सात अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के लिए वोटिंग की तारीखों का एलान किया। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होने हैं। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होनी है। इसके अलावे, जम्मू कश्मीर की दो विधानसभा सीटों और झारखंड, तेलंगना, पंजाब, मिजोरम और ओडिसा की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

बिहार चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, राजस्थान और झारखंड में भी उपचुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा की कुल 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान किया है। इन उपचुनावों की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के लिए 20 अक्टूबर, जबकि अन्य राज्यों के लिए 21 अक्तूबर तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर (राजस्थान में 23 अक्तूबर) को होगी, और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 24 अक्तूबर (राजस्थान में 27 अक्टूबर) है। मतदान 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को होगा और मतगणना 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को की जाएगी।

विज्ञापन


चुनाव आयोग को बिहार चुनाव के साथ क्यों कराना पड़ रहा उपचुनाव?

जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट से उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे और नगरोटा सीट पर देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। राजस्थान की अंता सीट पर विधायक कंवरलाल की अयोग्यता, झारखंड की घाटशिला सीट पर रामदास सोरेन, तेलंगाना की जुबली हिल्स पर मगंती गोपीनाथ, पंजाब की तरनतारन सीट पर डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, मिजोरम की डांपा सीट पर लालरिन्तलुआंगा सायला और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर राजेंद्र ढोलकिया के निधन के कारण ये सीटें रिक्त हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में 7.43 करोड़ वोटर करेंगे मतदान के अधिकार का इस्तेमाल

243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed