फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Public holiday in Delhi and Uttar Pradesh today on the occasion of Valmiki Jayanti

Valmiki Jayanti: यूपी-दिल्ली में आज सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तरों की भी छुट्टी

Tue, 07 Oct 2025 02:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Oct 2025 02:10 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर, 2025 यानि आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आज स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Public holiday in Delhi and Uttar Pradesh today on the occasion of Valmiki Jayanti
Valmiki Jayanti 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की गई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। सभी सरकारी, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन


वाल्मीकि जयंती पर आज यूपी के मंदिरों में होगा रामचरित मानस पाठ
वहीं, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में भक्ति और संस्कृति के संगम के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश भर के देव मंदिरों और महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों पर रामचरित मानस पाठ, अखंड रामायण, वाल्मीकि रामायण पाठ, सुन्दरकांड, भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 07 अक्तूबर को सभी 75 जिलों में एक साथ यह आयोजन किया जाएगा। हर जिले को एक लाख की दर से 75 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। यह राशि कलाकारों के मानदेय और कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च की जाएगी। उन्होंने इसके अनुसार बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में वृहद कार्यक्रम होगा। इसके अलावा तुलसीदास आश्रम राजापुर, वाल्मीकि आश्रम बिठूर (कानपुर), वाल्मीकि आश्रम श्रावस्ती, अयोध्या और प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर जिले में आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है।


दिल्ली में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार, 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ऐसे में आज दिल्ली में भी सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी विभाग और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज राजधानी में विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed