फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala

Top News: ब्रासीलिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, नेतन्याहू ने नोबेल के लिए ट्रंप को किया नामित, सुर्खियां

Tue, 08 Jul 2025 07:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 07:41 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। जहां गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत हुआ। ब्रासीलिया दौरे के दौरान वे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके अलावा, इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। दरअसल, गाजा में संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में डिनर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को यह बात बताई। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र भेंट भी किया। इसके अलावा, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन और पाकिस्तान की मीडिया ने बिना सबूत दिए दावा किया कि उसने राफेल समेत भारत के छह फाइटर जेट मार गिराए। जिन्हें भारत ने खारिज कर दिया। अब फ्रांस में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का कोई राफेल विमान पाकिस्तान के हमले में नहीं गिरा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
ब्रासलीया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

ब्रासीलिया में शिव तांडव के साथ हुआ पीएम मोदी का स्वागत
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। जहां गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत हुआ। ब्रासीलिया दौरे के दौरान वे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नामित। - फोटो : वीडियो ग्रैब।

बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नामित
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। दरअसल, गाजा में संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में डिनर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को यह बात बताई। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र भेंट भी किया। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

Operation sindoor: दुश्मन के हमले में कोई राफेल नहीं गिरा, रिपोर्ट ने खोली पाकिस्तान की पोल
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन और पाकिस्तान की मीडिया ने बिना सबूत दिए दावा किया कि उसने राफेल समेत भारत के छह फाइटर जेट मार गिराए। जिन्हें भारत ने खारिज कर दिया। अब फ्रांस में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का कोई राफेल विमान पाकिस्तान के हमले में नहीं गिरा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला

Weather Update: उत्तराखंड से असम तक नदियां उफान पर, गांव के गांव जलमग्न
उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तक भारी बारिश और बाढ़ से आफत आई है। उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और ओडिशा से लेकर असम तक कम से कम 19 नदियां उफान पर हैं और इसके कारण कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। भारी बारिश से नगालैंड में तीन और ओडिशा में दो लोगों की जान चली गई है। हिमाचल प्रदेश में पिछले हफ्ते बादल फटने के बाद से लापता 30 लोगों के जिंदा मिलने की उम्मीद धीरे-धीरे धूमिल होती जा रही है। बादल फटने के बाद से बंद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल कर दिया गया है, लेकिन टिहरी, उत्तरकाशी और चमोली में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं, अगले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है जिससे बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

Punjab: हैदराबाद से मोहाली पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली में हैदराबाद से पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को 5 जुलाई को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र के मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सनसनी फैल गई। यह पत्र इंडिगो फ्लाइट के शौचालय में पड़ा था। एक टिश्यू पेपर पर फ्लाइट को बम से उड़ाने की बात लिखी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

US: लाओस-म्यांमार पर 40, मलयेशिया-कजाखस्तान पर 25 और अफ्रीका पर 30% टैरिफ
ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त दस फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान एवं दक्षिण कोरिया समेत 14 देशों पर 25 से 40 फीसदी टैरिफ थोप दिया है। इस नए टैरिफ युद्ध में ट्रंप ने दोनों देशों से लगातार व्यापार असंतुलन का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। दरें एक अगस्त से प्रभावी होंगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
संयुक्त राष्ट्र के राजदूत पार्वथनेनी हरीश - फोटो : ANI

UNGA: भारत ने अफगानिस्तान पर यूएन प्रस्ताव पर मतदान से किया परहेज
भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा लेने से परहेज किया। इस विषय पर भारत ने कहा कि बिना नए और खास कदमों के सामान्य तरीके से अफगान लोगों के लिए वह बदलाव नहीं आ सकता, जिसकी पूरी दुनिया उम्मीद करती है। बता दें कि यूएन की 193 सदस्य देशों वाली महासभा में जर्मनी ने अफगानिस्तान की स्थिति पर यह प्रस्ताव रखा था। इसे 116 देशों ने समर्थन दिया। वहीं दो देशों ने इसका विरोध किया और 12 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, जिनमें भारत भी शामिल था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स

Trump on Tariff Policy: टैरिफ पर ट्रंप ने दी बड़ी राहत, अब नौ जुलाई को नहीं होगा लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया के देशों को जवाबी टैरिफ से छूट की समयसीमा 9 जुलाई से बढ़ाकर एक अगस्त करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। वहीं, लेविट ने यह भी बताया कि बारह अन्य देशों को टैरिफ से संबंधित पत्र भेजा जाएगा। इन पत्रों को ट्रंप के सोशल मीडिया खाते ट्रूथ सोशल पर जारी किया जाएगा। इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के मित्र देशों जापान और दक्षिण कोरिया पर एक अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा कर दी और यह चेतावनी भी दी किसी भी वजह से यदि इन देशों ने टैरिफ बढ़ाया तो उसी अनुपात में जवाबी टैरिफ बढ़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
छांगुर बाबा पर कसता शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

UP: धर्मांतरण के आरोपी छांगुर का सरकारी भूमि पर बना आलीशान घर ध्वस्त होगा
हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर की उतरौला के मधपुर स्थित आलीशान कोठी का निर्माण अवैध रूप से हुआ है। तहसीलदार उतरौला ने सोमवार को बेदखली के दो नोटिस जारी कर निर्माण को सात दिनों में हटाने की चेतावनी दी है। एक नोटिस 17 मई और दूसरा 26 मई को जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
डीआरडीओ ने बनाया देशी तोप एटीएजीएस - फोटो : ANI

DRDO: भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा देशी तोप एटीएजीएस, 48 KM तक मार करने की क्षमता
भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के लिए पूरी तरह से देश में ही विकसित की गई आधुनिक तोप उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) अब तैयार है। इस तोप को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पुणे में मौजूद आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एआरडीई) के साथ मिलकर, और प्राइवेट कंपनियां जैसे भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के सहयोग से बनाया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 08 July 2025 Updates on amar ujala
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई

Haryana: नाइट शिफ्ट में महिला कर्मियों को रखने से पहले उनकी सहमति जरूरी
हरियाणा में प्रतिष्ठानों व कारखानों को अब महिलाओं को नाइट शिफ्ट करवाने से पहले उनकी लिखित में सहमति लेनी होगी। साथ ही श्रम विभाग को भी बताना पड़ेगा कि कितनी महिलाएं उनके पास नाइट शिफ्ट (रात की पाली) काम कर रही हैं। प्रतिष्ठान यह भी तय करेंगे कि महिलाओं की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए। हरियाणा सरकार के श्रम विभाग ने महिलाओं को रखने वाले प्रतिष्ठानों व कारखानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश सुरक्षा गार्ड, पर्यवेक्षकों, प्रभारी व अन्य सभी महिलाओं पर लागू होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed