Top News: हिमाचल और US के टेक्सास में बाढ़; BRICS के मंच से पहलगाम हमले की निंदा; मुहर्रम पर MP-बिहार में तनाव
हिमाचल के चंबा और मंडी में फिर फटे बादल, बाढ़ से तबाही
हिमाचल प्रदेश के मंडी और चंबा जिले में फिर बादल फटने से 50 बीघा जमीन और पांच पुल बह गए। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा ने रौद्र रूप ले लिया है। नदी किनारे स्थापित भगवान शिव की मूर्ति डूब गई है। टनकपुर—लिपुलेख मार्ग पर भूस्खलन के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा भी कुछ देर बाधित रही। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में बाढ़ का कहर, टेक्सास में 80 लोगों की मौत और 11 लड़कियां लापता
अमेरिका के मध्य टेक्सास में अचानक आई बाढ़ से अब तक कम से कम 80 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल को और भी शव मिले हैं। कई लोग अभी लापता हैं, जिनमें समर कैंप से लापता 11 लड़कियां भी शामिल हैं। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
ब्रिक्स सम्मेलन से इतर कई अहम द्विपक्षीय बैठकें, पीएम और जयशंकर ने इन नेताओं से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिनों के ब्राजील दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन से इतर उन्होंने कई अहम द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लिया। पीएम मोदी के अलावा विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में हैं। उन्होंने भी द्विपक्षीय बैठकें कीं। पढ़ें पूरी खबर...
BRICS: ब्रिक्स ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। ब्रिक्स देशों के नेताओं ने रविवार को 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। ब्रिक्स नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि वे आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही, फंडिंग और उनके सुरक्षित ठिकानों को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने जिन आतंकियों और आतंकी संगठनों पर बैन लगाया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
BRICS: '20वीं सदी के टाइपराइटर से नहीं चल सकता 21वीं सदी का सॉफ्टवेयर', वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए वैश्विक संस्थाओं में व्यापक सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वैश्विक दक्षिण के हाशिए पर पड़े देशों और 21वीं सदी की चुनौतियों का प्रभावी समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि वैश्विक दक्षिण अक्सर दोहरे मानकों का शिकार रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Ujjain Muharram: जुलूस के समय उज्जैन में बवाल, 16 के खिलाफ केस दर्ज
मुहर्रम जुलूस के दौरान उज्जैन में अचानक हंगामा मच गया। खजूरवाड़ी मस्जिद के पास जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस द्वारा निर्धारित मार्ग की अवहेलना करते हुए बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक प्रतीकात्मक घोड़े को बैरिकेड्स में घुसाने का प्रयास किया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
Bihar News : मुहर्रम पर उपद्रव, कटिहार में इंटरनेट बंद; दरभंगा में दरोगा को चाकू मारा
बिहार में मुहर्रम के शोक पर निकले ताजिया जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ है। कहीं दो गुटों में हंगामा तो कहीं दूसरे देश का झंडा लहराना। कटिहार में तो तनाव इतना बढ़ गया कि इंटरनेट सेवाएं ठप करा दी गईं। दरभंगा में जुलूस के दौरान भीड़ ने बिहार पुलिस के एक दरोगा पर चाकू चला दिया। हाजीपुर में एक बस की ठोकर से जुलूस के दो लोग घायल हुए तो गाड़ी में आग लगा दी गई। नवादा में जुलूस के आठ लोग करंट में झुलस गए तो मुजफ्फरपुर में बाकायदा दूसरे देश का झंडा लहराते हुए लोगों को उकसाने का प्रयास किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
Basti : मुहर्रम पर तलवारबाजी का वीडियो वायरल
नगर पंचायत बभनान में मुहर्रम पर एक समुदाय विशेष द्वारा तलवारबाजी करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान में मुहर्रम के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस के दौरान सार्वजनिक स्थान पर तलवारें लहराई गईं। यह न केवल कानून व्यवस्था का उल्लंघन है बल्कि इसमें आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होता है गौर थाना को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
RSS Meeting: आरएसएस की बैठक में धर्मांतरण और जनसांख्यिकीय असंतुलन पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में धर्मांतरण और जनसंख्या वृद्धि में अंतर के कारण जनसांख्यिकीय असंतुलन समेत कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर...
Siddaramaiah Vs Shivakumar: संत बोले- शिवकुमार ऊंचे पद के काबिल; डीके मौन
कर्नाटक सरकार के शिर्ष नेतृत्व में बदलाव की अटकलों ने राज्यभर की सियासत को गर्म कर रखा है। ऐसे में अब रंभपुरी मठ के मुख्य संत राजादेशिकेंद्र शिवाचार्य ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को ऊंचा पद देने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की 2023 विधानसभा चुनाव में जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को इससे ऊंचा पद मिलना चाहिए था। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में शिवकुमार को बड़ा पद मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
तमिलनाडु: ईरान में फंसे मछुआरे चेन्नई लौटे, स्वागत में पहुंचे नागेंद्रन
संघर्ष प्रभावित ईरान में फंसे तमिलनाडु के 15 मछुआरों का एक समूह सुरक्षित चेन्नई लौट आया है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्र ने उनका चेन्नई हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस दौरान अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में नागेंद्रन ने कहा कि हमारा और विजय का एक साझा लक्ष्य है- द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (डीएमके) को सत्ता से हटाना। पढ़ें पूरी खबर...
Cheat Arrested : 750 करोड़ ठगने वाला सीए दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार
देश भर में लोन एप का जाल फैलाकर 750 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी चार्टर्ट अकाउंटेंट (सीए) अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने उसे तब पकड़ा, जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था। पढ़ें पूरी खबर...
Amarnath Yatra : चार दिन में भोले के भक्तों की संख्या 70 हजार के पास
बाबा बर्फानी के भक्तों ने दिखा दिया कि आस्था से हौसला बढ़ता है और हौसले के आगे खौफ घुटने टेक देता है। महज चार दिन में 69 हजार से अधिक भोले भक्तों ने पवित्र गुफा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हर रोज ये संख्या बढ़ रही है और आने वाले समय में इसके और बढ़ने के आसार हैं। इसको देखते हुए टोकन और पंजीकरण कोटा व काउंटर भी बढ़ा दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs ENG: मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद आकाश दीप का झकझोर देने वाला खुलासा
बिहार के लाल आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद झकझोर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी बहन कैंसर से पीड़ित है और यह प्रदर्शन उसे समर्पित है। बता दें कि, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 336 रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ अब यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर...
Indigo: इंडिगो और तुर्किश एयरलाइंस के बीच जारी रहेगी कोडशेयर साझेदारी
भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने साफ किया है कि वह तुर्किश एयरलाइंस के साथ अपनी कोडशेयर साझेदारी को जारी रखेगी। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि भले ही तुर्किश एयरलाइंस से लिए गए विमान की लीज खत्म हो रही है, फिर भी कंपनी इस्तांबुल के लिए उड़ानें जारी रखने के विकल्पों पर काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
'भोजपुरी बोलने पर महाराष्ट्र से निकालकर दिखाएं', मराठी भाषा विवाद पर 'निरहुआ' ने दी चुनौती
महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सड़कों तक पहुंच चुकी इस भाषा विवाद की लड़ाई पर अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी प्रतिक्रिया दी है। निरहुआ ने यह चुनौती दी है कि वे भोजपुरी बोलते हैं और अगर किसी में दम है तो कोई उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाए। पढ़ें पूरी खबर...