फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Actor Dinesh Lal Yadav Nirahua dares Thackeray cousins to drive him out for speaking Bhojpuri

Dinesh Lal Yadav: 'भोजपुरी बोलने पर महाराष्ट्र से निकालकर दिखाएं', मराठी भाषा विवाद पर 'निरहुआ' ने दी चुनौती

Sun, 06 Jul 2025 08:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Jul 2025 08:51 PM IST
सार

Bhojpuri Actor Dinesh Lal Yadav Nirahua: महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद के मुद्दे पर भोजुपरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाषा को लेकर गदी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Actor Dinesh Lal Yadav Nirahua dares Thackeray cousins to drive him out for speaking Bhojpuri
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सड़कों तक पहुंच चुकी इस भाषा विवाद की लड़ाई पर अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी प्रतिक्रिया दी है। निरहुआ ने यह चुनौती दी है कि वे भोजपुरी बोलते हैं और अगर किसी में दम है तो कोई उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाए।

विज्ञापन

मनसे नेता ने किया पलटवार
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक निरहुआ ने ठाकरे बंधुओं यानी राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को चुनौती दी है कि वे भोजपुरी में बोलने पर उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालें। वहीं, भोजपुरी अभिनेता की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मनसे नेता ने कहा कि अगर दिनेश लाल यादव में हिम्मत है तो उन्हें महाराष्ट्र का दौरा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले 'निरहुआ'?
दिनेश लाल यादव ने कहा, 'मैं खुली चुनौती दे रहा हूं। मैं मराठी नहीं बोलता। मैं भोजपुरी बोलता हूं और महाराष्ट्र में रहता हूं। आप गरीब लोगों को क्यों बाहर निकाल रहे हैं? अगर आपमें हिम्मत है तो मुझे बाहर निकालिए। मैं आपको चुनौती दे रहा हूं, चाहे वह मुंबई में ही क्यों न हो'। निरहुआ ने आरोप लगाया कि भाषा को लेकर लोगों के बीच दरार पैदा करने के प्रयासों के पीछे गंदी राजनीति है।

RJ Mahvash: छुट्टी मनाने गईं आरजे महवश ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, यूजर्स ने चहल को लेकर किया कमेंट

कहा- 'भाषाओं की विविधता देश की खूबसूरती'
अभिनेता ने कहा, 'देश की खूबसूरती भाषाओं की विविधता है और विभिन्न मातृभाषाएं बोलने वाले लोग सौहार्दपूर्ण ढंग से रह रहे हैं। आप इस सुंदरता को खत्म करना चाहते हैं'। महाराष्ट्र में राज्य सरकार द्वारा हिंदी भाषा को 'थोपने' के आरोपों के बीच, मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर मुंबई के पास एक दुकानदार की पिटाई कर दी। शनिवार को शेयर बाजार निवेशक सुशील केडिया के कार्यालय के कांच के दरवाजे को तोड़ दिया गया, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे मराठी नहीं बोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed