{"_id":"686afc2bb54658e158059557","slug":"weather-clouds-burst-again-in-himachal-s-chamba-and-mandi-alaknanda-in-spate-in-rudraprayag-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Woes : हिमाचल के चंबा और मंडी में फिर फटे बादल, बाढ़ से तबाही; रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Woes : हिमाचल के चंबा और मंडी में फिर फटे बादल, बाढ़ से तबाही; रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा
Mon, 07 Jul 2025 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,नई दिल्ली/धर्मशाला/रुद्रप्रयाग।
अमर उजाला नेटवर्क,नई दिल्ली/धर्मशाला/रुद्रप्रयाग।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Jul 2025 04:15 AM IST
सार
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा ने रौद्र रूप ले लिया है। नदी किनारे स्थापित भगवान शिव की मूर्ति डूब गई है।
विज्ञापन
बादल फटने से मची तबाही...
- फोटो : Self
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी और चंबा जिले में फिर बादल फटने से 50 बीघा जमीन और पांच पुल बह गए। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा ने रौद्र रूप ले लिया है। नदी किनारे स्थापित भगवान शिव की मूर्ति डूब गई है। टनकपुर—लिपुलेख मार्ग पर भूस्खलन के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा भी कुछ देर बाधित रही।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश हुई। हमीरपुर में एक महिला खड्ड में बह गई। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। मंडी में शनिवार देर रात बादल फटने से तीन पैदल पुल और एक वाहन पुल बह गया।
विज्ञापन
चंबा के चुराह उपमंडल में रविवार सुबह करीब नौ बजे बादल फटने से कठवाड़ नाले में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें एक पुल बहने से तीन पंचायतों का संपर्क चुराह उपमंडल से कट गया है। कांगड़ा में जवाली के लब-लुधियाड़-भरमाड़ मार्ग पर सिद्धपुरघाड़ में निर्मित पुल का एक छोर धंसने से सड़क बंद हो गई। ऊना के गगरेट औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में जलभराव से फंसे 45 कर्मियों को किसी तरह निकाला गया।
विज्ञापन
परिवार बहा, 10 माह की बच्ची हुई अनाथ
मंडी जिले में बीते मंगलवार को बादल फटने से तलवारा गांव में पूरा परिवार बह गया, उसमें 10 माह की बच्ची नीतिका ही बची है। हिमाचल में बारिश, बाढ़ और बादल फटने से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 से अधिक लापता हैं। कुल्लू में शनिवार को वाहन के फिसलकर खड्ड में गिरने से चार लोगों की जान चली गई और एक घायल हो गया। राज्य में रविवार को भी 243 सड़कें अवरुद्ध रहीं। बिजली के 244 ट्रांसफार्मर और 278 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित रहीं।
टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बाधित
उत्तराखंड में टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख सड़क तवाघाट के पास भारी बोल्डर और मलबा आने से बंद हो गई। इससे कैलाश मानसरोवर यात्रियों सहित स्थानीय लोग फंसे रहे। छह घंटे बाद बीआरओ ने सड़क खोलकर यातायात सुचारु किया। दारमा घाटी को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला-ढाकर सड़क छिरकिला डैम के पास बोल्डर आने से बंद हो गई। भारी बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग 10 दिनों से बंद है।
नदियां उफान पर
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते राजोरी में धरहाली व सकटोह नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। कटड़ा में शनिवार रात हिमकोटी मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से माता वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई थी, जिसे सुबह चालू किया गया। हालांकि, धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा आंशिक रूप से ही बहाल हो सकी।
दिल्ली-एनसीआर में बरसे मेघ
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में रविवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में रविवार को भारी बारिश हुई।
हिमाचल व उत्तराखंड में जारी रहेगी बारिश
हिमाचल के 10 जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, देहरादून और रुद्रप्रयाग में अगले पांच दिन भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। पश्चिम बंगाल के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 12 जुलाई तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन