Texas Floods: अमेरिका में बाढ़ का कहर, टेक्सास में 80 लोगों की मौत और 11 लड़कियां लापता; राहत-बचाव कार्य जारी
अमेरिका के टेक्सास में भारी बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी में आई अचानक बाढ़ से अब तक 80 लोगों की जान जा चुकी है। अकेले केर काउंटी में बाढ़ से 68 लोगों की मौत हो चुकी है। समर कैंप की 11 लड़कियां अभी भी लापता हैं। बचाव दल ने पहले 36 घंटों में 850 से ज्यादा लोगों को बचाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मध्य टेक्सास में अचानक आई बाढ़ से अब तक कम से कम 80 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल को और भी शव मिले हैं। कई लोग अभी लापता हैं, जिनमें समर कैंप से लापता 11 लड़कियां भी शामिल हैं। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।
केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने बताया कि बचाव दल को शनिवार दोपहर से 16 शव और मिले हैं, जिससे केर काउंटी में मरने वालों की कुल संख्या 68 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि काउंटी में बाढ़ से मरने वालों में 40 वयस्क और 28 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब तक लापता सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक खोज और बचाव कार्य जारी रहेगा।
अभी कितने और लोग लापता, अधिकारियों ने नहीं बताया
बचाव दल को गिरे हुए हुए पेड़ों, पलटी हुई कारों और कीचड़ भरे मलबे के बीच से गुजरते हुए जीवित लोगों को ढूंढना पड़ रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि समर कैंप की 11 लड़कियों और एक ईसाई ग्रीष्मकालीन शिविर के परामर्शदाता के अलावा और कितने लोग लापता हैं।
ये भी पढ़ें: BRICS: ब्रिक्स ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंड को किया खारिज
परिवारों को शिविर के आसपास देखने की नहीं दी अनुमति
रविवार (स्थानीय समयानुसार) सुबह, परिवारों को उस ग्रीष्मकालीन शिविर के आसपास देखने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, दूसरी ओर, बचाव दल ग्वाडालूप नदी किनारे पेड़ों और शाखाओं के बीच लोगों को तलाश कर रहे थे, तभी आसमान में एक नया तूफान गरजने लगा। एक महिला और एक किशोरी पानी में भीगे हुए गद्दों और कपड़ों के ढेर के पास बने केबिन में कुछ देर के लिए गईं और वहां एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़ीं।
जीवित बचे लोगों को खोजने की उम्मीद हो रही कम
हर बीतते घंटे के साथ, जीवित बचे लोगों को खोजने की उम्मीद धीरे-धीरे कम होती जा रही है। कुछ परिवार और स्वयंसेवक, जिन्हें ऐसा न करने को कहा गया था, फिर भी खुद ही नदी के किनारों की खोज करने लगे। लोगों ने अब अधिकारियों से यह सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि क्या इस बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त चेतावनी दी गई थी या नहीं, और क्या सरकार ने सही तैयारी की थी।
ये भी पढ़ें: BRICS: '20वीं सदी के टाइपराइटर से नहीं चल सकता 21वीं सदी का सॉफ्टवेयर', वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर PM मोदी
36 घंटों में बचाए गए 850 से ज्यादा लोग
गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के हुई तेज बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी का पानी 26 फीट (लगभग 8 मीटर) ऊपर उठ गया, जिससे घर और वाहन बह गए। बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि रविवार को भी मध्य टेक्सास में बारिश जारी रही। साथ ही अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी गई है। वहीं, बचाव दल हेलीकॉप्टर, नाव और ड्रोन के माध्यम से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहले 36 घंटों में 850 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है।
बाढ़ से अब तक कहां कितने लोगों की गई जान
- केर काउंटी में 68 मौतें
- ट्रैविस काउंटी में पांच मौतें
- बर्नेट काउंटी में तीन मौतें
- केंडल काउंटी में दो मौतें
- टॉम ग्रीन काउंटी में एक मौत
- विलियमसन काउंटी में एक मौत
संबंधित वीडियो