फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala

Top News: अमरनाथ यात्रा एक सप्ताह पहले बंद, नीट PG परीक्षा आज और कल दिल्ली में अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ

Sun, 03 Aug 2025 07:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में मानसून का कहर टूटा है। आसमान से आफत की बारिश हो रही है, जो जमीन पर तबाही मचा रही है। बारिश के कारण जगह-जगह मार्ग के टूटने से अमरनाथ यात्रा समय से एक सप्ताह पहले ही खत्म करनी पड़ी है। मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उधमपुर में दो पुल ढह गए और पांच घरों में दरारें आ गईं। इसके अलावा, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा नीट पीजी का आयोजन आज यानी रविवार 3 अगस्त, 2025 को किया जाएगा। इसके अलावा, काल की गति को पढ़ने वाली देश की प्राचीनतम विद्या ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्य हमें आज भी चौंकाते हैं। इसी पर सार्थक चर्चा के जरिए आम लोगों को इस विज्ञान से जोड़ा जा सकता है और जीवन में दिशा-निर्धारण में उनकी मदद की जा सकती है। इस विषय पर गहन संवाद हो, इसी उद्देश्य से अमर उजाला और माय ज्योतिष 4 अगस्त को नई दिल्ली में 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन करने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसके मुख्य अतिथि होंगे। इस महाकुंभ में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
बारिश का कहर... (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश से तबाही, अमरनाथ यात्रा एक सप्ताह पहले बंद, तीन राज्यों में जुटी सेना
पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में मानसून का कहर टूटा है। आसमान से आफत की बारिश हो रही है, जो जमीन पर तबाही मचा रही है। बारिश के कारण जगह-जगह मार्ग के टूटने से अमरनाथ यात्रा समय से एक सप्ताह पहले ही खत्म करनी पड़ी है। मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उधमपुर में दो पुल ढह गए और पांच घरों में दरारें आ गईं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
नीट पीजी 2025 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

आज होगी नीट पीजी परीक्षा, साथ ले जाएं ये दस्तावेज
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा नीट पीजी का आयोजन आज यानी रविवार 3 अगस्त, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट जरूर निकालें। आपको केंद्र पर इसे साथ लेकर जाना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
'अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ 2025' - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ कल, प्रतिष्ठित आचार्य लेंगे हिस्सा
काल की गति को पढ़ने वाली देश की प्राचीनतम विद्या ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्य हमें आज भी चौंकाते हैं। इसी पर सार्थक चर्चा के जरिए आम लोगों को इस विज्ञान से जोड़ा जा सकता है और जीवन में दिशा-निर्धारण में उनकी मदद की जा सकती है। इस विषय पर गहन संवाद हो, इसी उद्देश्य से अमर उजाला और माय ज्योतिष 4 अगस्त को नई दिल्ली में 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन करने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसके मुख्य अतिथि होंगे। इस महाकुंभ में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
दिल्ली एम्स - फोटो : ANI

पुरी में दरिंदगी की शिकार 15 वर्षीय नाबालिग ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम
ओडिशा के पुरी जिले में दरिंदगी की शिकार 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने आखिरकार दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची को 19 जुलाई की सुबह तीन अज्ञात लोगों ने अगवा कर जला दिया था। 70 फीसदी झुलसी हालत में उसे पहले पिपिली सीएचसी, फिर भुवनेश्वर एम्स और अंत में एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स लाया गया था। शनिवार को उसकी मौत की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने की। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
Demo - फोटो : एएनआई

Delhi NCR Weather : दिनभर धूप और उमस ने किया परेशान, एनसीआर में रात को बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दिनभर धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। देर रात एनसीआर में बारिश हो रही है। अगर बारिश अधिक होती है तो लोग राहत महसूस कर सकते हैं अन्य धूप निकलने पर उमस फिर परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि देर से हो रही बारिश के कारण दिल्ली में कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI

IND vs ENG: जडेजा छठे स्थान पर विदेशी सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे
भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने शनिवार को अर्धशतकीय पारी के साथ धमाल मचा दिया। वह छठे या उससे निचले स्थान पर विदेशी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल पर खेला जा रहा है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक बेन डकेट 48 गेंदों में 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले भारत की दूसरी 396 रन पर समाप्त हुई थी। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर समाप्त हुई थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए। इस आधार पर मेजबानों को भारत पर 23 रनों की बढ़त हासिल हुई। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन बनाने होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
अभिनेता माधन बॉब - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तमिल एक्टर माधन बॉब का निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग
71 साल के माधन बॉब लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। अभिनेता के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कैंसर से जूझते हुए उनका निधन हो गया। वह तमिल फिल्मों में अपने हंसमुख चेहरे और हंसी के कारण पहचाने जाते थे। कई नामी दक्षिण भारतीय कलाकारों के साथ भी माधन बॉब ने अभिनय किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद भारत-यूएस में बढ़ा व्यापार, तेल की खरीद में 51% की वृद्धि
डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी 2025 में दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद, भारत ने अमेरिका से ऊर्जा की खरीद काफी बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के पहले छह महीनों में भारत ने अमेरिका से जितना कच्चा तेल खरीदा, वह पिछले साल की तुलना में 51% ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
सी विजयकुमार - फोटो : https://www.linkedin.com/in/vijayakumar-c-hcl/

HCLTech: सीईओ सी विजयकुमार पर एचसीएलटेक मेहरबान, फिर बढ़ाया कार्यकाल
एससीएलटेक ने सीईओ सी विजयकुमार पर मेहरबानी दिखाते हुए उनका कार्यकाल फिर से बढ़ा दिया है। विजयकुमार ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10.85 मिलियन डॉलर (करीब 94.6 करोड़ रुपये) कमाए। यह वेतन उन्हें भारत की आईटी कंपनियों के सबसे ज्यादा कमाने वाले सीईओ में शामिल करता है। उन्होंने टीसीएस और इंफोसिस के सीईओ से भी ज्यादा वेतन पाया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 03 August 2025 Updates on amar ujala
Google Search tricks - फोटो : अमर उजाला

Google vs CCI: गूगल के खिलाफ ADIF की शिकायत स्वीकृत, सीसीआई ने दिए जांच के आदेश
निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई ने अलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ) की शिकायत पर ऑनलाइन डिस्प्ले विज्ञापन बाजार में गूगल के क्रिया कलाप की विस्तृत जांच का आदेश दिया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने शुक्रवार के अपने आदेश में उसने इस शिकायत को इसी तरह के मामलों में चल रही जांच के साथ जोड़ने का फैसला किया है। महानिदेशक (डीजी) को ऑनलाइन डिस्प्ले विज्ञापन सेवाओं और एडटेक मध्यस्थता सेवाओं में गूगल की विभिन्न कथित प्रथाओं की जांच करने और विस्तृत जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed