फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha 15-year-old minor girl victim brutality died during treatment Delhi AIIM CM Mohan Charan Manjhi post

Odisha: पुरी में दरिंदगी की शिकार 15 वर्षीय नाबालिग ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम, पुलिस की जांच पर उठे सवाल

Sat, 02 Aug 2025 10:03 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 02 Aug 2025 10:03 PM IST
सार

पुरी में अगवा कर जलाई गई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया। घटना 19 जुलाई को हुई थी। पीड़िता को 70% जलने के बाद एयरलिफ्ट कर एम्स लाया गया था। मुख्यमंत्री, विपक्ष और जनता ने घटना पर दुख जताया है। पुलिस का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है, लेकिन विपक्ष ने गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Odisha 15-year-old minor girl victim brutality died during treatment Delhi AIIM CM Mohan Charan Manjhi post
एम्स दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के पुरी जिले में दरिंदगी की शिकार 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने आखिरकार दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची को 19 जुलाई की सुबह तीन अज्ञात लोगों ने अगवा कर जला दिया था। 70 फीसदी झुलसी हालत में उसे पहले पिपिली सीएचसी, फिर भुवनेश्वर एम्स और अंत में एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स लाया गया था। शनिवार को उसकी मौत की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मांझी ने एक्स पर लिखा कि बच्ची को बचाने की तमाम कोशिशें विफल रहीं। दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगातार इलाज किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सीएम ने बच्ची की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
विज्ञापन




पुलिस जांच पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी चेतावनी
ओडिशा पुलिस ने दावा किया है कि मामले की जांच अपने अंतिम चरण में है और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं है। लेकिन कांग्रेस ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े करते हुए चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो डीजीपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ओपीसीसी अध्यक्ष भक्तचरण दास ने 2 अगस्त को काला शनिवार  बताया।


ये भी पढ़ें- हर गांव ऊर्जा केंद्र मॉडल से गोशालाएं बनेंगी, सरकार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने कोशिश

विपक्ष और सरकार दोनों में गुस्सा और दुख
इस जघन्य अपराध पर बीजेडी अध्यक्ष और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। बीजेडी सांसदों का एक दल एमपी सस्मित पात्रा के नेतृत्व में एम्स दिल्ली पहुंचा। डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवती परिदा ने भी घटना पर शोक जताया। इस दौरान, पुरी पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर के पास सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- 'रेवन्ना को उम्रकैद, फिर भी BJP-JDS चुप क्यों?' पार्टी नेताओं की चुप्पी पर डीके शिवकुमार का सवाल

राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
घटना ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला उस घटना के तुरंत बाद सामने आया जिसमें बालासोर की एक 20 वर्षीय छात्रा ने यौन उत्पीड़न के चलते आत्मदाह किया था और 95 प्रतिशत झुलसने के बाद उसकी मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने राज्य में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed