Top News: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर; पंजाब में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, सुर्खियां
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर आज
Weather: हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ
होली से पहले उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है और गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। इन राज्यों में होली से पहले प्रतिदिन पारा चढ़ेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और आंधी भी आ सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : अपनों के बीच ही सुरक्षित नहीं आधी आबादी
राष्ट्रीय राजधानी में महिलाएं अपनों के बीच ही सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में अपने ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हुए हैं। वर्ष 2024 में महिलाओं के प्रति हुए अपराध में सिर्फ 0.58 फीसदी ही अजनबी थे। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी कदम उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Hindon Flight : कल से मुंबई के लिए भी शुरू होगी हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान
हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान पर पाबंदी हटने के बाद से अलग-अलग शहरों व राज्यों के लिए उड़ान शुरू हो रही हैं। इस क्रम में गोवा, कोलकाता और बंगलूरू के बाद सोमवार से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से ही मुंबई की उड़ान होगी । सोमवार से ही बंगलूरू के लिए भी दूसरी फ्लाइट शुरू की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब में बड़ा हादसा : बॉयलर फटने से गिरी बिल्डिंग की छत, एक मजदूर की मौत
पंजाब के लुधियाना स्थित फोकल प्वाइंट के फेज आठ में स्थित कोहली डाइंग में शनिवार की शाम को बॉयलर फट गया। बॉयलर का धमाका इतना था कि उसकी आवाज से दो मंजिला छत का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इसमें 15 से 20 मजदूर नीचे दब गए। हादसे के आधा घंटा बाद 12 से अधिक मजदूर मलबे से बाहर निकल आए। उनमें से एक का पैर कट गया। छह लोगों को अस्पताल में ले जाया गया। इनमें से एक की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ मजदूर मलबे में फंसे हैं। उन्हे निकालने का काम चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर..
Women's Day: एनसीपी शरद गुट की नेता ने राष्ट्रपति से की अजीबोगरीब मांग
UP vs RCB: लगातार पांचवीं हार के साथ समाप्त हुआ गत विजेता आरसीबी का सफर
Pakistan: पाकिस्तान ने अफगान नागरिकों के लिए जारी किया अल्टीमेटम
आईफा के ग्रीन कारपेट पर माधुरी-कृति का हॉट अवतार
जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स के 25वें सिल्वर जुबली कार्यक्रम में आज रात डिजिटल अवार्ड्स सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईफा के ग्रीन कारपेट पर कई सितारे नजर आए, जिन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। पढ़ें पूरी खबर..
US on Pakistan: अब अमेरिका ने पाकिस्तान को लेकर उठाया बड़ा कदम
War: हमास ने अमेरिका से सीधी बातचीत पर जताई सहमति, लेकिन ट्रंप पर लगाए गंभीर आरोप
इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध विराम समझौते के बावजूद आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच हमास के वरिष्ठ अधिकारी मुशीर अल-मसरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस ने हमास के साथ सीधी बातचीत की पुष्टि की है, ताकि गाजा में बंधकों की रिहाई की जा सके, जो अमेरिकी नीति में एक बड़ा बदलाव है। हालांकि इस्राइल के प्रधानमंंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास और अमेरिका के बीच सिधी बातचीत के प्रस्ताव का विरोध किया है। पढें पूरी खबर..