फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news

Top Headlines: एशिया कप में IND v PAK; कल से शारदीय नवरात्र; GST सुधार पर PM बोले- स्वदेशी पर गर्व; सुर्खियां

Sun, 21 Sep 2025 09:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: बशु जैन Updated Sun, 21 Sep 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में एशिया कप के सुपर चार चरण का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को ग्रुप चरण में एकतरफा अंदाज में हराया था। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शक्ति और साधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट स्वरूप को समर्पित है। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना का विधान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी सुधारों को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

विज्ञापन

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
कुलदीप और अभिषेक - फोटो : BCCI
भारत को मिली चौथी सफलता, फरहान अर्धशतक लगाकर आउट; शिवम को मिला विकेट
भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में एशिया कप के सुपर चार चरण का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को ग्रुप चरण में एकतरफा अंदाज में हराया था और सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाना चाहेगी। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
नवरात्रि - फोटो : Adobe Stock

22 सितंबर को नवरात्रि का पहला दिन, जानें मां दुर्गा के कौन-से रूप की होती है पूजा?
 
शक्ति और साधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट स्वरूप को समर्पित है। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना का विधान है। 'शैल' का अर्थ है पर्वत और 'पुत्री' का अर्थ है बेटी, इसी कारण उन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। अपने पूर्व जन्म में वह प्रजापति दक्ष की पुत्री सती थीं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

PM Modi Speech: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- जीएसटी सुधारों को लेकर देश में उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी सुधारों को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
मार्क कार्नी, अल्बनीज और कीर स्टार्मर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Palestine: ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने फलस्तीन को दी मान्यता; इस्राइल-अमेरिका विरोध के बीच बड़ा एलान
ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से फलस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दे दी है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को यह एलान किया। यह कदम अमेरिका और इस्राइल के कड़े विरोध के बावजूद उठाया गया। स्टार्मर ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य फलस्तीनियों और इस्राइलियों के लिए शांति की उम्मीद को जीवित रखना है। इससे पहले कनाडा और ऑस्ट्रेलिया भी यह मान्यता दे चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
पीएम नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी, प्रशांत किशोर, हर्षवर्धन सपकाल, संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
GST Cut: पीएम के संबोधन पर विपक्ष हमलावर, CM ममता ने लगाए श्रेय लेने के आरोप; AAP ने पूछा- आठ साल तक कर क्यों?
पीएम मोदी के जीएसटी सुधारों को बचत उत्सव बताने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर पहुंच गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि दरों में कटौती का सुझाव राज्यों ने दिया था, फिर केंद्र श्रेय क्यों ले रहा है? वहीं आप सांसद संजय सिंह ने पूछा अगर टैक्स कम करना सही था, तो जनता पर आठ साल तक बोझ क्यों डाला गया? पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik

Manipur: महिला की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा, लोगों ने डॉक्टर पर भी किया हमला; ओपीडी सेवाएं ठप
मणिपुर के आरआईएमएस अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, तोड़फोड़ की और डॉक्टर पर हमला कर दिया। घटना के बाद डॉक्टरों के संगठन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दीं। अस्पताल ने महिला की मौत पर दुख जताया और मामले की जांच का भरोसा दिया। प्रशासन ने हिंसा की निंदा करते हुए इसे अवैध करार दिया और समाज से शांति बनाए रखने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
पीएम मोदी से जुड़े म्यूजिक सागा की स्क्रीनिंग, - फोटो : ANI

Mera Desh Pehle: पीएम मोदी से जुड़े म्यूजिकल सागा की स्क्रीनिंग, रवीना-अक्षय कुमार के अलावा कई सितारे पहुंचे
'मेरा देश पहले: श्री नरेंद्र मोदी की अनकही कहानी' म्यूजिकल सागा की स्क्रीनिंग पर अक्षय कुमार, रवीना टंडन, विक्रांत मैसी, रणबीर कपूर, विक्की कौशल जैसे कई फिल्मी सितारे नजर आए। यह सभी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर पहुंचे थे। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी इस खास स्क्रीनिंग में पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

यूपी: दिवाली से पहले शिक्षकों को मिल जाएगी कैशलेस इलाज की सुविधा, जुटाई जा रही है कर्मचारियों की संख्या
प्रदेश में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दिवाली से पहले कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने की कवायद तेज हो गई है। विभागों की ओर से अब तक बनाए गए प्रस्ताव के अनुसार कैशलेश चिकित्सा सुविधा के लिए 2480 रुपए प्रति कार्मिक सालाना व्ययभार आएगा। पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
अपराध - फोटो : अमर उजाला
Karnataka: कर्नाटक में भगवान गणेश की मूर्ति को किया अपवित्र, लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
कर्नाटक में एक मंदिर की भगवान गणेश की मूर्ति को अपवित्र किया गया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
सिंगर जुबीन को श्रद्धांजलि देने लगातार आ रहे हैं फैंस - फोटो : एक्स (ट्विटर)- @himantabiswa
Zubeen Garg: सोमवार को भी जुबीन को श्रद्धांजलि दे पाएंगे फैंस, असम सीएम ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
सिंगर जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा था। अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि जुबीन को फैंस सोमवार को भी श्रद्धांजलि दे पाएंगे। उनका अंतिम संस्कार दो दिन बाद होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 21st Sept 2025 Asia Cup Navratri GST PM Modi Business Sports Politics hindi news
मोरक्को में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत। - फोटो : ANI
Rajnath Singh: पहली बार मोरक्को के दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह, रक्षा विनिर्माण संयंत्र का करेंगे उद्धाटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर मोरक्को पहुंचे। यहां कैसाब्लांका मोहम्मद वी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनको जोरदार स्वागत किया गया। राजनाथ सिंह बेरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफार्म 8x8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed