Zubeen Garg: सोमवार को भी जुबीन को श्रद्धांजलि दे पाएंगे फैंस, असम सीएम ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
सिंगर जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा था। अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि जुबीन को फैंस सोमवार को भी श्रद्धांजलि दे पाएंगे। उनका अंतिम संस्कार दो दिन बाद होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक भावुक पोस्ट अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर किया। वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे प्यारे जुबीन को आखिरी बार देखना चाहते हैं। हम उनकी भावनाओं को गहराई से समझते हैं। इसलिए भोगेश्वर बरुआ स्टेडियम आज पूरी रात जनता के लिए खुला रहेगा, वे जुबीन को श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कल भी जुबीन का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए सरुसजाई में रखा जाएगा।
More and more people wish to see our beloved Zubeen one last time, and we deeply understand these sentiments. Therefore, Bhogeswar Baruah Stadium will remain open throughout the night today for the public to pay their respects to Zubeen. Tomorrow also, the mortal remains of…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 21, 2025विज्ञापन
जुबीन को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी
हिमंत बिस्वा सरमा एक अन्य पोस्ट करते हैं और कुछ तस्वीरें साझा करते हैं। इसमें असम के सीएम लिखते हैं, ‘असम के रॉकस्टार जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। यह प्यार और स्नेह उन्होंने वर्षों में कमाया है। उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी।’
Tributes continue to pour for Assam's rockstar, #ZubeenGarg.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 21, 2025
This love and affection is what he earned over the years and will always be his legacy! pic.twitter.com/OMNyPGH6GP
जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया
पीटीआई के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को गायक जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के लिए गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर में प्रस्तावित अंतिम संस्कार स्थल का निरीक्षण भी किया था। पहले उन्होंने कहा कि गर्ग के परिवार के साथ परामर्श के बाद शाम तक स्थल का स्थान तय कर लिया जाएगा।
कैसे हुआ जुबीन का निधन
बीते शनिवार को असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा गायक जुबीन गर्ग के निवास पर परिवार से मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया कि गायक बिना लाइफ जैकेट के तैरने गए थे। हालांकि लाइफ गार्ड्स ने उनसे लाइफ जैकेट पहनने पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुबीन गर्ग सहित 18 लोग नौका यात्रा पर गए थे और तैर रहे थे। गायक समुद्र में कुछ देर बाद तैरते हुए पाए गए और लाइफ गार्ड्स ने उन्हें तुरंत सीपीआर दिया। फिर उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'