{"_id":"6ab3c8817a2d5544d50e48db","slug":"four-students-killed-after-being-hit-by-rajya-rani-express-in-srikakulam-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा: राज रानी एक्सप्रेस की चपेट में आए पांच युवक, चार की मौत; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा: राज रानी एक्सप्रेस की चपेट में आए पांच युवक, चार की मौत; एक की हालत गंभीर
Wed, 23 Sep 2026 06:09 PM IST
राकेश कुमार
एएनआई/पीटीआई, श्रीकाकुलम।
एएनआई/पीटीआई, श्रीकाकुलम।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:09 PM IST
सार
श्रीकाकुलम जिले में राज रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पांचों युवक रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे और मछली पकड़ने के बाद लौट रहे थे। सभी डामरू गांव के रहने वाले और छात्र बताए गए हैं। पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ट्रेन हादसा
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बुधवार को दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। टेक्कली मंडल के रविवलासा के पास राज रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का काम शुरू किया।
20 साल से कम उम्र के थे मरने वाले सभी छात्र
श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षक केवी महेश्वर रेड्डी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हादसे में चार छात्रों की मौत हुई है और एक घायल है। उन्होंने बताया कि सभी छात्र 20 साल से कम उम्र के थे और आसपास के गांवों के रहने वाले थे।
आखिर हादसा कैसे हुआ?
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को बताया कि छात्रों ने सामने से आ रही ट्रेन को नहीं देखा। पुलिस के मुताबिक, छात्र रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बचने वाले छात्र सोलोमन राज ने बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय सभी छात्र शौच के लिए गए थे। राज हादसे में घायल हुआ है और उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने क्या निर्देश दिए?
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया और मृत छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। आधिकारिक बयान के मुताबिक, नायडू ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: रामदेव-बृजभूषण सिंह विवाद खत्म: बाबा बोले- न घी नकली, न दवाई और न मैं; पूर्व सांसद ने किया प्रणाम