IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, अभिषेक का पचासा; गिल ने भी दिखाया दम
{"_id":"68cf9afdca2063f9660d7945","slug":"ind-vs-pak-live-cricket-score-india-vs-pakistan-t20-asia-cup-2025-super-4-match-at-dubai-stadium-2025-09-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, अभिषेक का पचासा; गिल ने भी दिखाया दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 21 Sep 2025 11:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:59 PM IST
खास बातें
India vs Pakistan Live Asia Cup 2025 Super 4: सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए एक बार फिर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का बल्ला गरजा जिससे टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
11:58 PM, 21-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत ने छह विकेट से जीता मैच
भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।भारत के लिए अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। मौजूदा टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए पहली 100+ साझेदारी है।
11:54 PM, 21-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: जीत के करीब पहुंचा भारत
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। 18 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने चार विकेट पर 163 रन बनाए हैं और उसे 12 गेंदों पर नौ रन बनाने हैं। क्रीज पर हार्दिक पांड्या के साथ तिलक वर्मा मौजूद हैं।
विज्ञापन
11:46 PM, 21-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा
हारिस रऊफ ने संजू सैमसन को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। सैमसन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, लेकिन 17 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए।11:42 PM, 21-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत का स्कोर 150 के करीब
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर 150 के करीब पहुंच गया है। क्रीज पर संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा मौजूद हैं। भारत ने 16 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 145 रन बनाए हैं।11:25 PM, 21-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: अभिषेक की पारी समाप्त
अबरार अहमद ने अभिषेक शर्मा की पारी का अंत कर भारत को तीसरा झटका दिया। अभिषेक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 39 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 123 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया है।11:14 PM, 21-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: सूर्यकुमार खाता खोले बिना आउट
पाकिस्तान को दूसरी सफलता मिली है और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। अभिषेक और गिल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन पाकिस्तान ने गिल के बाद सूर्यकुमार का विकेट लेकर वापसी की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 PM, 21-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: भारत को पहला झटका
भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। फहीम अशरफ ने गिल को बोल्ड किया जो अर्धशतक लगाने से चूक गए। गिल ने 28 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। गिल और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई।10:56 PM, 21-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: अभिषेक ने 24 गेंदों में जड़ा पचासा
अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और शुभमन गिल के साथ पाकिस्तान पर पूरी तरह दबाव बना रहे हैं। भारतीय उपकप्तान भी अर्धशतक के करीब हैं।10:48 PM, 21-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: पावरप्ले में भारत ने 69 रन बनाए
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने टीम को आतिशी शुरुआत दिलाई। भारत ने शुरुआती छह ओर में बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए हैं।10:42 PM, 21-Sep-2025