फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top five biggest worst air accident with sports teams

पांच बड़े हवाई हादसे, जिसमें खत्म हो गईं टीमें

Wed, 30 Nov 2016 12:20 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 30 Nov 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
top five biggest worst air accident with sports teams

ब्राजील की स्थानीय फुटबॉल टीम को ले जा रहा चार्टेड विमान कोलंबिया के मेडलिन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 77 सवार लोगों में से छह बच गए और बाकी हादसे का शिकार हो गए। इस विमान में शेपेकोएनसी टीम के फुटबॉल खिलाड़ी साउथ अमरीका कप इंटरनेशनल का फाइनल मैच खेलने जा रहे थे।

विज्ञापन


खिलाड़ियों की हवाई दुर्घटना की लंबी लिस्ट में शेपेकोएनसी टीम के तौर पर एक और खेल टीम का नाम जुड़ गया है। जो खेल टीमें हवाई हादसों का शिकार हुईं।

1- लोकोमोटिव यारोस्लेवल आइस हॉकी टीम- 2011
रूस की तीन बार लोकोमोटिव यारोस्लेवल आइस हॉकी चैंपियन टीम सितंबर 2011 में एक हवाई हादसे की शिकार हो गई, इसमें टीम के सभी खिलाड़ी मारे गए थे।
विमान सीजन के पहले मैच के लिए बेलारूस जा रहा था तभी ये रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पूरे विमान में आग लग गई। कुछ मलबा और लाशें पास की तुनोशना नदी में गिर गए। सात कैबिन क्रू सदस्यों समेत 36 खिलाड़ी और अधिकारी इस हादसे में मारे गए।

विज्ञापन

विमान रास्ते में गायब हुआ, दो महीने बाद मिला

top five biggest worst air accident with sports teams

3- एलियान्जा लीमा 1987
पेरू की सबसे कामयाब फुटबॉल टीम एलियान्जा का विमान लीमा लौटते वक्त लैंडिग से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 43 लोगों के साथ एलियान्जा लीमा की पूरी टीम हादसे में मारी गई। सिर्फ विमान का पायलट इस हादसे में जीवित बचा।

4- ओल्ड क्रिश्चियन रग्बी टीम-1972
13 अक्टूबर 1972 को एक फोकर ''फेयरचाइल्ड'' उरूग्वे की ओल्ड क्रिश्चियन टीम को उरुग्वे की राजधआनी मोंटेवीडियो से चिली के सेंटियागो ले जा रही थी, विमान रास्ते में गायब हो गया। दो महीने बाद चिली की वायुसेना दुर्घना में जिंदा बचे 14 लोगों को ढूंढ लिया।

जिंदा बचे दो और यात्री आर्कटिक के मौसम में 10 दिन तक पैदल चलकर एडियन की तलहटी में कुछ चरवाहों तक पहुंचे थे।
इनकी कहानी पर एक किताब लिखी गई जिस पर बाद फिल्म भी बनी, इसमें विस्तार से बताया गया है कि कैसे जिंदा रहने के लिए इन लोगों को इंसान का मांस तक खाना पड़ा था।

top five biggest worst air accident with sports teams

5- अमरीका फिगर स्केटिंग टीम- 1961
इस हवाई दुर्घटना में अमरीका की फिगर स्केटिंग टीम के 18 खिलाड़ियों समेत विमान में सवार सभी 73 यात्रियों की मौत हो गई थी। विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर लैंडिग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

टीम विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने प्राग, तत्कालीन चेकोस्लोवाकिया जा रही थी, जो बाद में रद्द कर दी गई। अमरीकी टीम का इस खेल में 1950 से दबदबा था, लेकिन इतने खिलाड़ियों और कोच को खोने के बाद टीम को उबरने में कई साल लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed