{"_id":"5b4e7b5f4f1c1b38748b58c6","slug":"token-and-travel-card-will-get-rid-of-mobile-will-be-the-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकन और ट्रेवल कार्ड से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल से होगा टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टोकन और ट्रेवल कार्ड से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल से होगा टिकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jul 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को अब टिकट खरीदने और मेट्रो ट्रेवल कार्ड रिचार्ज करवाने के लिए लाइन में लगने से छुटकारा मिलने वाला है। दो हफ्ते में इस रूट पर अब क्यूआर कोड के जरिए यात्रा करने की सुविधा यात्रियों को मिलने वाली है। मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये यात्री अपना टिकट खुद ही कभी भी खरीद सकेंगे। इस नए सिस्टम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रियों को अब तक दिल्ली मेट्रो ट्रेवल कार्ड और टोकन के जरिए यात्रा करनी पड़ती थी, लेकिन अब यात्रियों के डीएमआरसी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सभी छह स्टेशनों नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, दिल्ली एयरोसिटी, आईजीआई टी-2 तथा टी-3 टर्मिनल और द्वारका सेक्टर-21 पर क्यूआर कोड सिस्टम को एएफसी (आटोमेटिक फेयर कलेक्शन) मशीनों से जोड़ दिया है।
विज्ञापन
प्रत्येक स्टेशन पर प्रवेश और निकास के लिए दो-दो एएफसी मशीनों पर क्यूआर कोड को स्कैनिंग सिस्टम लगा दिया गया है। डीएमआरसी अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जुलाई के अंत तक क्यूआर कोड की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
राइडलर एप्लीकेशन से जनरेट होगा क्यूआर कोड
क्यूआर कोड यानी मोबाइल से मेट्रो टिकट तैयार करना। क्यूआर कोड खरीदने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर राइडलर एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद डीएमआरसी पर क्लिक करना होगा। फिर क्यू आर कोड टिकट पर क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद अपने टिकट के लिए गंतव्य का चयन और टिकटों की संख्या दर्ज करना होगा।
आगे बढ़ने के लिए प्रोसीड करें और उसके बाद राइडलर एप प्वाइंट्स से क्यूआर कोड खरीदें। इसके बाद क्यूआर कोड प्रयोग होने के लिए तैयार हो जाएगा। यात्रियों को एक ही क्यू आर कोड को प्रवेश और निकास करते समय एएफसी मशीन पर दिखाना होगा।