Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'May divine grace of Lord Dhanvantari illuminate everyone's lives': PM Modi extends Dhanteras greetings

'जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे': पीएम मोदी की धनतेरस पर शुभकामनाएं; यूपी के सीएम योगी ने क्या प्रार्थना की?

Fri, 06 Nov 2026 08:41 AM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Nov 2026 08:41 AM IST
सार

धनतेरस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान धन्वंतरि से सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। किसने अपने संदेश में क्या कहा और किन बातों की कामना की?

विज्ञापन
'May divine grace of Lord Dhanvantari illuminate everyone's lives': PM Modi extends Dhanteras greetings
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में समृद्धि, खुशहाली, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भगवान धन्वन्तरि से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर घर में उत्साह और खुशी बनी रहेगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।
विज्ञापन


पीएम ने क्या श्लोक साझा किया?
प्रधानमंत्री ने भगवान धन्वंतरि को समर्पित एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया। इसके साथ उन्होंने उसका अंग्रेजी अनुवाद भी दिया। इस श्लोक में भगवान धन्वन्तरि को उपचार और अच्छे स्वास्थ्य का दिव्य स्रोत बताया गया है। इसमें उनके महत्व को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्लोक का अर्थ है, 'मैं भगवान धन्वन्तरि को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। वे आदि दिव्य पुरुष हैं। उनके कमल जैसे चरणों की पूजा देवता और असुर दोनों करते हैं। वे सर्वोच्च भगवान हैं, जो संसार से बुढ़ापा, बीमारियां, भय और मृत्यु को दूर करते हैं। वे कई तरह की औषधियां प्रदान करते हैं। मैं भगवान धन्वन्तरि को गहरी भक्ति और श्रद्धा के साथ नमन करता हूं'। 

ये भी पढ़ें: धनतेरस 2026 Live: शुभ संयोग में धनतेरस आज, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और किन बातों का रखें ध्यान

सीएम योगी ने भी दीं धनतेरस की शुभकामनाएं
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी धनतेरस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और आनंद लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में प्रेम, संतोष और खुशहाली का प्रकाश फैलाने की प्रार्थना की। सीएम योगी ने पोस्ट में कहा, धनतेरस पर्व की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से सबके अंतर्मन में संतोष का दीप जले और जीवन प्रेम, प्रसन्नता व आनंद के प्रकाश से आलोकित हो। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं सौभाग्य का वास हो।

नितिन गडकरी ने क्या कामना की?
इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी धनतेरस के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस त्योहार पर स्वास्थ्य, धन और समृद्धि के महत्व का जिक्र किया। गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, धन, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लाने वाले पावन पर्व धनतेरस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से सभी को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हुए कहा, भगवान धन्वंतरि सभी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने क्या कामना की?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास हो। प्रत्येक घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे तथा आरोग्य, सुख और मंगल का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, समस्त प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि एवं आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान धन्वंतरि और मां महालक्ष्मी की कृपा से आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, शांति और संपन्नता से परिपूर्ण रहे। हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के नए प्रतिमान स्थापित करे, यही प्रार्थना है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, दीपोत्सव के शुभारंभ एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम के प्राचीन कुंडेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान भगवान कुबेर से प्रार्थना है कि सभी नागरिकों के जीवन में वैभव एवं आरोग्यता बनी रहे।


ये भी पढ़ें: ट्रंप को डबल झटका: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में हार के बाद भारतीय मूल की हरमीत ढिल्लों का इस्तीफा, छोड़ा अहम पद

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, पावन पर्व धनतेरस के अवसर पर हरियाणा के सभी परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि एवं मां लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो और प्रत्येक घर-आंगन में सुख-शांति बनी रहे तथा हमारा हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, धन, आरोग्य एवं समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान धन्वंतरि एवं माता लक्ष्मी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed