फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Toddler rescued from clutches of traffickers and two women arrested

Maharashtra: तस्करों के चंगुल से छुड़ाई एक साल की बच्ची, पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा

Fri, 11 Nov 2022 02:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 02:33 AM IST
सार

पुलिस ने मुंबई में गुरुवार को एक साल की बच्ची को तस्करों से छुड़ा लिया गया साथ ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया जो कथित तौर पर उसे बेचने जा रही थीं।

विज्ञापन
Toddler rescued from clutches of traffickers and two women arrested
मुंबई पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

बड़े शहरों से आए दिन बच्चे गुम होने की खबरें सामने आती रहती हैं, कई सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन से सोती महिला के पास से बच्चे को उठा लिया और वहां से लेकर फरार हो गया। वहीं मुंबई पुलिस ने ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुंबई में गुरुवार को एक साल की बच्ची को तस्करों से छुड़ा लिया गया साथ ही दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया जो कथित तौर पर उसे बेचने जा रही थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दो महीनों में शहर की पुलिस ने पांच बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा के अधिकारियों ने एक जाल बिछाया और उपनगरीय चेंबूर के दादासाहेब गायकवाड़ नगर में एक महिला को गिरफ्तार किया और एक बच्ची को बचा लिया। वहीं महिला ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे जाककारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि उस महिला से कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस तस्करी रैकेट में शामिल एक अन्य महिला तक पहुंची और उसे भी पकड़ कर पूछताछ की गई। इस मामले में देवनार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस उपायुक्त संग्राम सिंह निशानदार ने कहा कि पिछले दो महीनों में मुंबई पुलिस ने पांच बच्चों को बिकने से बचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed