फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Man Dies In Accident CCTV Reveals Murder Studeant Dies After Teacher Makes Him Do Sit-Ups

Updates: व्यक्ति की दुर्घटना में मौत मामले में बड़ा खुलासा; शिक्षक ने कराया उठक-बैठक, 10 वर्षीय छात्र की मौत

Thu, 23 Nov 2023 11:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 23 Nov 2023 11:04 PM IST
सार

77 वर्षीय वीवी कृष्णप्पा की गलती इतनी थी कि उन्होंने सरफराज खान पर लापरवाही से वाहन चलाने और अपने दोपहिया वाहन में टक्कर मारने पर गुस्सा कर दिया था। हालांकि, बुजुर्ग को नहीं पता था कि वह जिससे बहस कर रहे वो एक बाइक चोर था।
 

विज्ञापन
Todays News Updates Man Dies In Accident CCTV Reveals Murder Studeant Dies After Teacher Makes Him Do Sit-Ups
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में एक 77 साल के व्यक्ति की दुर्घटना में हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बुजुर्ग की हादसे में जान नहीं गई थी बल्कि बाइक सवार एक व्यक्ति ने उनके सिर पर पत्थर से वार करके उनकी हत्या की थी। वहीं, ओडिशा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां चौथी क्लास में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे को उसके स्कूल के शिक्षक ने उठक-बैठक की सजा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


दोपहिया वाहन में टक्कर मारने पर गुस्सा
कृष्णप्पा की गलती इतनी थी कि उन्होंने सरफराज खान पर लापरवाही से वाहन चलाने और अपने दोपहिया वाहन में टक्कर मारने पर गुस्सा कर दिया था। हालांकि, बुजुर्ग को नहीं पता था कि वह जिससे बहस कर रहे वो एक बाइक चोर था।  गुस्साए बाइक चोर ने कृष्णप्पा के सिर पर पत्थर से वार किया और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। यह घटना किसी ने नहीं देखी कि कैसे क्या हुआ था। राहगीरों ने जो बताया उसके आधार पर पुलिस ने मान लिया कि बुजुर्ग की मौत का मामला एक हिट-एंड-रन केस है। बाद में जब उनके बेटे ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का फैसला किया, तो हत्या की वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


16 नवंबर को हुआ था केस दर्ज
बता दें कि इस घटना का खुलासा 16 नवंबर को पुलिस के सड़क दुर्घटना का केस दर्ज करने के बाद हुआ था। पुलिस ने यह मानते हुए कि केस दर्ज किया था कि ये बुजुर्ग बीती रात को मेडिकल शॉप जाते वक्त अपने स्कूटर से गिर गए। लेकिन इस बुजुर्ग की मौत का सच बाद में सामने आया। मृतक बुजुर्ग के बेटे सतीश कुमार को उनकी मौत को लेकर कुछ गड़बड़ी होने का शक था। इसी वजह से उन्होंने अपने घर के पास के सीसीटीवी फुटेज जांची।  जब उन्होंने ये फुटेज देखी तो वो हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि एक शख्स उनके पिता के साथ बहस करते हुए उन पर हमला कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस ने 17 नवंबर को हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इस इलाके के आगे के सीसीटीवी खंगाले और आरोपित की पहचान 35 साल के सरफराज खान के तौर पर की। वो एक वेल्डर और मैकेनिक है। पहले मृतक बुजुर्ग के इलाके में ही रहा करता था। बाद में आरटी नगर इलाके में रहने लगा था। वो अक्सर अपने दोस्तों से मिलने और उनके साथ पार्टी करने के लिए पैलेस गुट्टाहल्ली आता रहता था। बुधवार 15 नवंबर की रात भी वह पैलेस गुट्टाहल्ली की तरफ जा रहा था।

पत्थर उठाकर कृष्णप्पा को मारा
इसी दौरान कृष्णप्पा करीब 8:30 बजे अपने स्कूटर से मेडिकल स्टोर के लिए निकले थे। पुलिस के मुताबिक, खान ने अपनी बाइक कृष्णप्पा के स्कूटर से टकरा दी। इससे उनका संतुलन लगभग बिगड़ गया और वो गिरने ही वाले थे। कृष्णप्पा उस व्यक्ति सरफराज खान के पास गए और उससे ठीक से गाड़ी चलाने के लिए कहा। इस पर खान नाराज हो गया। उसने एक पत्थर उठाकर कृष्णप्पा को मारा और भाग गया। राहगीरों ने सड़क पर पड़े बुजुर्ग को देखा तो उन्हें लगा कि उन्हें किसी गुजरते वाहन ने टक्कर मार दी है। वे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी जानामाना चोर
पुलिस का कहना है कि सरफराज खान एक जानामाना मोटरसाइकिल चोर है। उसने एक खड़ी मोटरसाइकिल चुरा ली थी। वह उसे लेकर भागने की कोशिश कर रहा था और तभी कृष्णप्पा के दोपहिया वाहन से टकरा गया। इस बीच बहस होने पर उसने कृष्णप्पा पर पत्थर से हमला कर दिया। बाद में, पुलिस ने घटना की जानकारी कृष्णप्पा के बेटे सतीश को दी। सतीश इस घटना को हादसा नहीं मान पा रहे थे। सदमे से उबरने के बाद उसने अगले दिन मेडिकल शॉप पर सीसीटीवी कैमरे से रिकार्ड किए गए फुटेज की जांच करने का फैसला किया। फुटेज से हमले का खुलासा हो गया।

शिक्षक की सजा छात्र पर महंगी पड़ी

ओडिशा में एक स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे को उसके स्कूल के शिक्षक ने उठक-बैठक की सजा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला जाजपुर जिले के ओरली के सरकारी स्कूल सूर्य नारायण नोडल उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। मृतक छात्र की पहचान रुद्र नारायण सेठी के रूप में हुई है। 

होश में नहीं आया छात्र
मंगलवार को रुद्र स्कूल में दोपहर तीन बजे बच्चों के साथ खेल रहा था। एक शिक्षक को यह देखकर गुस्सा आ गया और उसने बच्चे को उठक-बैठक करने की सजा दे दी। उठक-बैठक करने के दौरान रुद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। स्कूल के शिक्षकों ने पहले रुद्र को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी दी गई और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार की रात रुद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अभी नहीं मिली शिकायत
संपर्क करने पर रसूलपुर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नीलांबर मिश्रा ने कहा कि उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर औपचारिक शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रसूलपुर के सहायक खंड शिक्षा अधिकारी प्रवंजन पति ने स्कूल का दौरा किया और घटना की जांच शुरू की।

दो न्यायधीशों ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायधीश के रूप में ली शपथ 
दो न्यायधीशों विवेक कुमार सिंह और एम. सुधीर कुमार ने गुरुवार को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायधीश के रूप में शपथ ली। विवेक कुमार सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय जबकि सुधीर कुमार तेलंगाना उच्च न्यायालय से स्थानांतरित हुए हैं।

भूटिया की राजनीति में एंट्री
दिग्गज फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया गुरुवार को सिक्किम की विपक्षी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) में शामिल हो गए। बता दें कि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग की पार्टी है।

जंगली हाथियों ने असम में चार लोगों की जान ली 
असम के कार्बी आंगलोंग में दो जंगली हाथियों ने चार लोगों को कुचल दिया जिससे सभी की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना गुरुवार को हुई।

केरल में कांग्रेस ने फलस्तीनियों के समर्थन में एकजुटता कार्यक्रम

हमास-इस्राइल युद्ध को लेकर दुनियाभर में आलोचना हो रही है। वहीं दूसरी ओर, केरल कांग्रेस ने कोझिकोड में फलस्तीनी लोगों के समर्थन में एकजुटता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस का प्रस्ताव फलस्तीनियों के साथ हैं। हम फलस्तीनियों की आजादी का समर्थन करते हैं। भारत ने युद्ध विराम के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया। वहीं इस दौरान केसी वेणुगोपाल चुनावी मोड में भी नजर आए। वेणुगोपाल आगामी पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे हैं। 

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, आप देख सकते हैं, जनता ने ये सभी बाते बताई। यह एक सार्वजनिक टिप्पणी थी। 

सेहतमंद बचपन के लिए पहली बार देश में शोध कर बनेंगे मानक
सेहतमंद बचपन के लिए शिशु के जन्म के बाद के दो वर्ष सबसे अहम होते हैं। भारतीय आबादी में बढ़े चयापचय जोखिम और पतला व मोटापा वाले फेनोटाइप के कारण स्वस्थ बचपन पर जोर देना जरूरी हो गया है। यही वजह है कि सेहतमंद बचपन के लिए देश में पहली बार शोध होंगे। दरअसल, अभी तक देश में 1997 में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों का पालन किया जा रहा है, जो भारतीय आबादी पर आधारित नहीं हैं। इसी को देखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बच्चों के विकास को लेकर नए मानक स्थापित करने का फैसला किया है।  इसके लिए चार अध्ययन होंगे। चूंकि भौगोलिक आधार पर भारत की आबादी में काफी विविधिता है, इसलिए आईसीएमआर ने देश को छह क्षेत्रों में विभाजित कर ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी पर विश्लेषण करने का फैसला लिया है। सभी अध्ययन आगामी चार वर्ष में पूरे किए जाएंगे।

भारत में बेची जा रहीं 70 फीसदी एंटीबायोटिक दवाएं अस्वीकृत या प्रतिबंधित
2020 में बाजार में मौजूद 70.4 प्रतिशत फिक्स्ड-डोज एंटीबायोटिक फॉर्मूलेशन या तो अस्वीकृत थे या प्रतिबंधित थे। भारतीय फार्मास्युटिकल दवा बाजार के विश्लेषण में यह सामने आया है। भारत में निश्चित खुराक संयोजनों के विपणन का नियामक प्रवर्तन : प्रणालीगत एंटीबायोटिक दवाओं के एक अध्ययन से पता चलता है कि फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) एंटीबायोटिक बिक्री में इन दवाओं की हिस्सेदारी 15.9 प्रतिशत है। यह अध्ययन जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल पॉलिसी एंड प्रैक्टिस में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन के अनुसार, विश्लेषण से पता चला है कि केंद्र की ओर से अस्वीकृत और प्रतिबंधित एफडीसी दवाओं को हटाने की सरकारी पहल काफी हद तक अप्रभावी रही है। इन पर अंकुश के लिए सरकार की और निगरानी की जरूरत है। बता दें, एफडीसी दवाएं वे होती हैं, जिनमें एक ही दवा में दो या दो से अधिक सक्रिय फार्मास्युटिकल अवयवों (एपीआई) का मिश्रण होता है।

वकील सोमशेखर को बॉम्बे हाईकोर्ट में जज बनाने की मंजूरी
वकील सोमशेखर सुंदरेसन को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने को मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार ने सुंदरेसन को लेकर कॉलेजियम की सिफारिश को दूसरे चरण में स्वीकृति दी है। केंद्र ने पहले उनका नाम इस आधार पर लौटा दिया था कि उन्होंने अदालतों में लंबित मामलों सहित कई मसलों पर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है।

ओडिशा में 42.51 करोड़ रुपये से होगा 26 मंदिरों का पुनर्विकास
ओडिशा सरकार ने गंजम जिले में 26 प्राचीन मंदिरों के पुनर्विकास के लिए 42.51 करोड़ की मंजूरी दी। सीएम नवीन पटनायक के गृह क्षेत्र गंजम में बरहामपुर को छोड़कर 13 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 में स्थित प्राचीन मंदिरों का नवीनीकरण, जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण इसी राशि से किया जाएगा। निर्माण विभाग इस परियोजना को क्रियान्वित करेगा। जिला प्रशासन ने जनता की मांग के मद्देनजर मंदिरों के नवीनीकरण और बुनियादे ढांचे के विकास के लिए सरकार से सिफारिश की थी।

अगर फाइनल कोलकाता या मुंबई में होता तो जीत जाता भारत : ममता
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच कोलकाता या मुंबई में खेला जाता तो भारत जीत जाता। उन्होंने कहा, भारतीय टीम ने इतना अच्छा खेला कि उन्होंने विश्वकप में सभी मैच जीते, सिवाय उस मैच को छोड़कर जिसमें पापी लोगों ने भाग लिया था।  

सिक्किम : बाइचुंग भूटिया ने अपनी पार्टी का एसडीएफ में किया विलय
पूर्व भारतीय फुटबॉलर और हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के अध्यक्ष बाइचुंग भूटिया ने बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी का सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) में विलय कर दिया और यहां रावंगला जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पवन चामलिंग के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए। 2018 में उन्होंने एचएसपी का गठन किया था।

मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 135 लोगों को बचाया
मुंबई के भायखला में बृहस्पतिवार को एक बहुमंजिली इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग से 135 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों में से 25 को छत से, 30 को 15वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल के आश्रय क्षेत्र से निकाला गया। पांच बुजुर्गों समेत नौ लोगों ने दम घुटने की शिकायत की।

असम में सेना के कैंप के बाहर ग्रेनेड हमला, उग्रवादी गिरफ्तार
असम के तिनसुकिया जिले के डिराक में सेना शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस मामसे में पुलिस ने प्रतिबंधित सशस्त्र विद्रोही समूह यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अच्युतानंद निओग उर्फ निलोय असोम के रूप में हुई है। बुधवार शाम को असम के तिनसुकिया जिले के कोपाहटोली में एक सेना शिविर में ग्रेनेड से हमला हुआ था। बताया जा रहा है कि जब उल्फा-आई विरोध दिवस के अवसर पर समारोह चल रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और सैन्य शिविर पर ग्रेनेड फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed