फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates: Hyderabad Police arrest dancer, bike-taxi rider in chain-snatching caper

Updates: तोड़फोड़ के कारण कर्नाटक के एक बूथ पर कल पुनर्मतदान; पढ़ें देश की अहम खबरें

Sun, 28 Apr 2024 03:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Apr 2024 03:54 AM IST
सार

लूटपाट की घटना 16 अप्रैल को संतोष नगर के आईएस सदन इलाके में हुई थी। आरोपियों ने अकेले टहल रही महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले पर झपट्टा मारते हुए सोने की चेन छीन ली थी और भाग गए थे।

विज्ञापन
Todays News Updates: Hyderabad Police arrest dancer, bike-taxi rider in chain-snatching caper
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तोड़फोड़ के कारण कर्नाटक के एक बूथ पर कल पुनर्मतदान

विज्ञापन

कर्नाटक के चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले एक मतदान केंद्र में 29 अप्रैल को दोबारा वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने यह फैसला इंडिगनाथ गांव में वोट देने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान मतदान केंद्र में तोड़फोड़ और पथराव किए जाने के बाद लिया है। आयोग ने शनिवार को कहा, मतदान केंद्र संख्या 146 पर शुक्रवार को हुआ मतदान शून्य माना जाएगा। अब यहां सोमवार को नए सिरे से वोटिंग होगी।  

आचार संहिता उल्लंघन पर पूर्वी त्रिपुरा में 26 अधिकारी निलंबित 

दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्वी त्रिपुरा में आचार संहिता के उल्लंघन पर 26 चुनाव अधिकारियों को निलंबित किया गया और लगभग 1700 मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। मुख्य चुनाव अधिकारी पुनीत अग्रवाल ने कहा, उन्हें नियमों के उल्लंघन की कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुई थीं और सभी का निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा, यहां के दो मतदान केंद्रों पर वैध मतों में से काफी कम संख्या में मतदान हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

असम में जंगली हाथी ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला 
असम के सोणितपुर जिले में एक जंगली हाथी के हमले में दो वन रक्षकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि हाथी पास के ढेकियाजुली जंगल से भटक कर शुक्रवार देर रात धीराई माजुली गांव में घुस गया था। उसने पहले वहां दो लोगों को पटक कर मारा डाला और फिर पास में गश्त कर रहे दो वनकर्मियों पर भी हमला कर दिया। पश्चिम तेजपुर प्रभागीय वन अधिकारी निपेन कलिता ने कहा, घायलों का इलाज चल रहा है।  

 
विज्ञापन

हैदराबाद पुलिस ने एक महिला के गले से चेन लूटने के आरोप में एक डांसर और एक बाइक-टैक्सी सर्विस राइडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।  पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान रंगारेड्डी जिले के निवासी गरला प्रसाद गौड़ और हैदराबाद के बालापुर निवासी वद्यवत गणेश के रूप में की गई है। गौड़ एक डांसर है, जबकि गणेश एक बाइक-टैक्सी सर्विस राइडर है। ताजा लूटपाट की घटना 16 अप्रैल को संतोष नगर के आईएस सदन इलाके में हुई। आरोपियों ने अकेले टहल रही महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले पर झपट्टा मारते हुए सोने की चेन छीन ली थी और भाग गए थे। 

हालांकि, दोनों की किस्मत खराब हो गई जब पुलिस ने उनका पता लगा लिया और उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने न केवल चोरी की गई सोने की चेन बरामद की बल्कि दो मोबाइल फोन सहित लूट का जखीरा भी बरामद किया। इसके बाद आईएस सदन पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

गौड़ ने चेन को लूटने की योनजा बनाई और इसके लिए उसने अलग-अलग स्थानों की तलाश की ताकि अपराध को आसानी से अंजाम दिया जा सके। जबकि बाइक-टैक्सी राइडर गणेश ने उसे एकांत जगह दिखाई। पुलिस ने कहा,  आरोपियों के पास से 9.9 ग्राम वजन की सोने की चेन, एक होंडा एक्टिवा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत दो लाख रुपये है।  उन्होंने कहा, हम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें अपराध के लिए किसने प्रेरित किया और क्या वह पहले भी इस तरह के अपराधों में शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

तीन ड्रग्स फैक्टरियों का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर शनिवार को तीन फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया। राजस्थान व गुजरात में नारकोटिक्स बनाने वाली इन फैक्टरियों से 300 किलो नशीला पदार्थ जब्त कर सात लोगों को गिरफ्तार किया।

एनसीबी के उप महानिदेशक (ऑपरेशन) ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया, तीन महीने के प्रयास के बाद ये फैक्टरियां पकड़ी गई हैं। नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले इस गिरोह के सरगना की पहचान कर ली गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञानेश्वर ने बताया, राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल व जोधपुर के ओसियां व गुजरात के गांधीनगर में ये तीनों फैक्टरियां थीं। कुल 149 किलो मेफेड्रोन या ‘म्याऊ-म्याऊ’, 50 किलो इफेड्रिन व 200 लीटर एसीटोन जब्त किया गया। 
 

एक मई को रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को रामलला के दर्शन करेंगी। वह अयोध्या आने वाली तीसरी और रामलला के दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2021 में रामलला के दर्शन किए थे। राष्ट्रपति के रूप में दिवंगत ज्ञानी जैल सिंह भी 1983 में अयोध्या आ चुके हैं। तब उन्होंने हनुमानगढ़ी और कनक भवन में दर्शन-पूजन किया था।  

आज प्रभु राम के दर्शन करेंगी स्मृति, नामांकन कल
 केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी अमेठी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन करेंगी। इसके पूर्व वह रविवार सुबह 11 बजे प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगी। नामांकन में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed