फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Guangzhou-bound Emirates flight diverted to Delhi due to medical emergency Know all

Updates: एमिरेट्स की फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट; महाराष्ट्र में ST कर्मचारियों को सौगात और CM सिद्धारमैया को राहत

Fri, 08 Sep 2023 05:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 08 Sep 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Todays News Updates Guangzhou-bound Emirates flight diverted to Delhi due to medical emergency Know all
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

दुबई से गुआंगजौ जा रही एमिरेट्स की एक उड़ान को शुक्रवार को दिल्ली डायवर्ट करनी पड़ी। चिकित्सकीय आपात स्थिति (मेडिकल इमरजेंसी)  के कारण फैसला लिया गया। जानकार सूत्रों ने बताया कि उड़ान ईके 362 शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। A380 विमान दुबई से चीन के गुआंगजौ के लिए रवाना हुआ था।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में एसटी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को एसटी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़ाकर 38 फीसदी करने को मंजूरी दे दी। इससे राज्य सरकार पर कुल 9 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जनसंपर्क सेल की ओर से यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सिद्धारमैया के खिलाफ मामले की कार्यवाही पर रोक
कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ दर्ज एक मामले की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। 2022 में मंत्रिमंडल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग को लेकर यहां विरोध मार्च आयोजित करने के लिए विपक्ष के तत्कालीन नेता सिद्धरमैया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सिद्धारमैया ने कांग्रेस भवन से तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास तक विरोध मार्च का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई उपनगरीय ट्रेन में स्टंट का वीडियो वायरल
मुंबई में उपनगरीय ट्रेन पर लटककर खतरनाक स्टंट करते एक व्यक्ति का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की मांग की। वीडियो में आदमी को कोच के दरवाजे के फुटबोर्ड के किनारे पर खड़े होकर पटरियों पर कूदते हुए देखा जा सकता है। वीडियो गुरुवार रात अपलोड किया गया था और इसे अपलोड करने वाले व्यक्ति ने स्टंट कलाकार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed