फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today is the meeting of BJP National Executive, Agenda of Lok Sabha Election will be decided

आज से मिशन-2019 का आगाज करेगी भाजपा, मोदी-शाह नेताओं-कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Fri, 11 Jan 2019 02:58 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 11 Jan 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
Today is the meeting of BJP National Executive, Agenda of Lok Sabha Election will be decided

रामलीला मैदान में शुक्रवार से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने लोगों को इस ओर नहीं आने की सलाह दी। दरअसल ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए कई मार्ग बंद किए जाएंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी में शामिल होने आ रहे वीआईपी के कारण भी कई जगह ट्रैफिक बंद किया जाएगा। कई जगह रूट डायवर्ट किया जा सकता है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार के अनुसार ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर गुरुनानक चौक से कमला मार्केट गोल चक्कर तक के मार्ग को बंद किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंभा रोड, टॉलस्टाय क्रॉसिंग, विवेकानंद मार्ग (मिंटो रोड), झंडेवालान गोलचक्कर, डीबी गुप्ता रोड से अजमेरी गेट चौक तक, कमला मार्केट गोलचक्कर, चम्मनलाल मार्ग पर गुरुनानक चौक से तुर्कमान गेट, हमदर्द चौक से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर ट्रैफिक बंद किया जा सकता है।  

विज्ञापन

व्यावसायिक वाहनों को आवागमन की अनुमति नहीं होगी 

व्यावसायिक वाहनों को जेएलएन मार्ग पर राजघाट से अजमेरी गेट तक, आईटीओ से मिंटो रोड तक डीडीयू मार्ग, देशबंधु गुप्ता रोड पर पहाडग़ंज चौक व वाई पाइंट शीला सिनेमा से अजमेरी गेट तक, आसफ अली रोड, श्रद्घानंद मार्ग, विवेकानंद मार्ग और महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर गुुरुनानक चौक से बाराखंभा व टॉलस्टॉय क्रासिंग तक आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
  
सिटी बसें यहीं तक जाएंगी 

झंडेवालान गोलचक्कर, मिंटो रोड से डीडीयू मार्ग क्रासिंग, तिलक मार्ग सी- हैक्सॉगन, मथुरा रोड-भैरो मार्ग, आईटीओ, छाता रेल चौक, न्यू दरियागंज रोड आदि जगहों पर सिटी बसें आगे नहीं जाएंगी। दिल्ली गेट होकर आईटीओ से लालकिला व पुरानी दिल्ली जाने वाली बसें रिंग रोड होकर जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed