फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to stop blackmoney Currency Ban is not the solution

महज नोट बंदी से ही खत्म नहीं होगा कालाधन

Mon, 14 Nov 2016 03:10 AM IST
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
to stop blackmoney Currency Ban is not the solution
black money

कालाधन के खिलाफ मोदी सरकार के पहले अभियान के रूप में बड़े नोटों को हटाने संबंधी कदम को आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ कालाधन खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम तो मानते हुए भी इसे नाकाफी बता रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कालाधन को खत्म करने के लिए सरकार को चरणबद्घ तरीके से निरंतर कदम उठाना पड़ेगा। खासतौर से सरकार को सोना और अघोषित संपत्तियों के रूप में जमा कालाधन के खिलाफ तत्काल कदम उठाने होंगे। कई विशेषज्ञों का तो यहां तक मानना है कि सरकार को नोट बंदी के कालाधन के दूसरे बड़े स्रोतों पर धावा बोलना चाहिए था।

विज्ञापन



गौरतलब है कि नोट बंदी के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में 30 दिसंबर के बाद अघोषित संपत्ति मामले में कठोर कदम उठाने की घोषणा की है। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन के मुताबिक नोट बंदी का फैसला कालाधन के प्रवाह को कम करने की दिशा में ठोस कदम साबित होगा। हालांकि इसका बेहतर निष्कर्ष तभी निकलेगा जब सरकार कालाधन के अन्य स्रोतों को बंद करने के लिए लगातार एक के बाद एक कदम उठाएगी।
विज्ञापन


भाजपा सांसद सुब्रमण्मय स्वामी का मानना है कि इससे कालाधन के प्रवाह में तो कोई खास कमी नहीं आएगी, मगर इस फैसले से हवाला रैकेट टूटा है और इसका सबसे अधिक असर आतंकवाद पर पड़ा है आर्थिक चिंतक गोविंदाचार्य सरकार के नोट बंदी के फैसले से सहमत नहीं हैं। वह कहते हैं खुद सरकार का मानना है कि करेंसी के रूप में देश में सबसे कम कालाधन है। कालाधन मुख्य रूप से सोना और अघोषित संपत्तियों के रूप में है। ऐसे में सरकार को इन स्रोतों के खिलाफ कदम उठाना चाहिए था। अगर ऐसा हुआ होता तो आम लोगों को इतनी अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आर्थिक विशेषज्ञ लॉर्ड मेघनाथ देसाई कहते हैं कि नोट बंदी का सबसे अधिक सकारात्मक असर भारतीय राजनीति पर पड़ेगा। बकौल देसाई करेंसी के रूप में मौजूद कालाधन ने भारतीय राजनीति को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। चुनाव लड़ना इतना महंगा हो गया है कि आम लोग राजनीति से ही दूर हो गए हैं। यह फैसला राजनीति को स्वच्छ बनाने की दिशा में कारगर कदम साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed