फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to give lingayat status of religion was big mistake of congress : DK Shivakumar

लिंगायत को धर्म का दर्ज देना कांग्रेस की बड़ी भूल : डीके शिवकुमार

Fri, 19 Oct 2018 07:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Updated Fri, 19 Oct 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
to give lingayat status of religion was big mistake of congress : DK Shivakumar

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने माना कि इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान लिंगायत समुदाय को धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यक का दर्जा देना पार्टी की बड़ी भूल थी। धर्म के नाम पर राजनीति किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों व सरकार को धर्म और जाति से जुड़े मामलों में दखल नहीं देनी चाहिए। हमारी पार्टी ने यह अपराध किया है और वह इसके लिए माफी मांगते हैं। शिवकुमार ने यह बयान बुधवार को दशहरा सम्मेलन के दौरान दिया था। 

विज्ञापन

कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकता है यह बयान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले को जनता ने भी स्वीकार नहीं किया था, जिसे उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार से बता दिया था। अपने बयान पर कायम रहते हुए शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को बंगलूरू में कहा कि एक मंत्री को तौर पर उन्हें अपने विचार रखने चाहिए। मुझे इसकी चिंता नहीं कि लोग इसे कैसे लेते हैं और मेरे लिए क्या कहते हैं। 

उन्होंने दावा किया कि कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने उन्हें सलाह दी थी कि सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। डी शिवकुमार का यह बयान आगामी लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। वहीं भाजपा भी इसे भुनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी। भाजपा पहले ही सीद्दारमैया सरकार पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए समाज को बांटने का आरोप लगाती रही है। 

पार्टी में बढ़ी रार 

शिवकुमार के इस बयान पर पार्टी दो भागों में बंट गई है। लिंगातयों को धर्म के आधार पर अल्पसंख्यक का दर्जा देने की सिफारिश करने वालों में सक्रिय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि वह इस मामले को पार्टी फोरम में उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed