फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN supplier of ghee to Tirupati temple says labs have certified product quality

Tirupati Laddu Row: तिरुपति मंदिर को घी की आपूर्ति करने वाली कंपनी दावा, लैब ने प्रमाणित की उत्पाद की गुणवत्ता

Fri, 20 Sep 2024 04:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 20 Sep 2024 04:15 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट का मामला गहराता जा रहा है। इसी बीच घी सप्लाई करने वाली कंपनी एआर डेयरी ने कहा कि उनके उत्पाद के नमूनों को अधिकारियों ने इसकी गुणवत्ता प्रमाणित करते हुए विधिवत मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
TN supplier of ghee to Tirupati temple says labs have certified product quality
तिरुपति मंदिर को घी की आपूर्ति करने वाली कंपनी दावा - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश में तिरुपति मंदिर में लड्डूओं के निर्माण में मिलावट समेत तमाम आरोप को लेकर घी सप्लाई करने वाली कंपनी एआर डेयरी ने शुक्रवार को कहा कि उनके उत्पाद के नमूनों को अधिकारियों ने इसकी गुणवत्ता प्रमाणित करते हुए विधिवत मंजूरी दे दी है। डिंडीगुल में मौजूद फर्म के प्रवक्ता ने बताया कि केवल जून और जुलाई के महीनों के दौरान उन्होंने तिरुमाला भगवान वेंकटेश्वरस्वामी मंदिर को घी की आपूर्ति की थी। यहां तक कि जब तिरुपति मंदिर को घी की आपूर्ति की गई थी, तब भी इसे विधिवत मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला रिपोर्ट के साथ भेजा गया था।
विज्ञापन

 
'अब हम मंदिर में घी सप्लाई नहीं करते'
बता दें कि एआर डेयरी उन कई विक्रेताओं में से एक थी, जिन्होंने टीटीडी को घी की आपूर्ति की थी और गुणवत्ता प्रमाणन उनके साथ साझा किए गए थे। मामले में एक प्रवक्ता ने बताया कि, हमारा घी अब तिरुपति मंदिर को नहीं भेजा जा रहा है। हम नहीं भेजते हैं, उन्होंने कहा, उनके उत्पाद सभी जगहों पर उपलब्ध हैं और इनकी गुणवत्ता की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चंद्रबाबू नायडू ने लगाए थे आरोप
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के इस दावे के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है कि मंदिर में बनाए गए और वितरित किए गए लड्डुओं में घटिया गुणवत्ता वाला घी और पशु वसा की कथित मौजूदगी है। उन्होंने आगे कहा कि अब शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जाता है और मंदिर में सभी चीजों को सैनेटाइज कर दिया गया है।


टीटीडी ने मामले में कार्रवाई की कही बात
इधर इस मामले पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की प्रतिक्रिया सामने आई है।  तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने शुक्रवार को कहा कि घी आपूर्ति करने वालों ने मंदिर प्रशासन के पास अंतरिक जांच सुविधा की कमी का फायदा उठाया है। उनके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed