फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN govt announces crop loan waiver for farmers of Salem, Namakkal districts

तमिलनाडु: सलेम और नमक्कल जिलों के 51 हजार किसानों को सौगात, 501 करोड़ रुपये का फसल ऋण माफ

Fri, 07 Jan 2022 11:16 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: Amit Mandal Updated Fri, 07 Jan 2022 11:16 PM IST
सार

मंत्री ने विधानसभा को सूचित किया कि जनवरी 2021 में सलेम और नमक्कल जिलों में लगभग 1,11,833 किसानों को फसली ऋण के लिए छूट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था। 

विज्ञापन
TN govt announces crop loan waiver for farmers of Salem, Namakkal districts
किसानों का ऋण माफ - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्य के सहकारिता मंत्री आई पेरियासामी ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में सलेम और नमक्कल जिलों के 51,017 किसानों को 501.69 करोड़ रुपये का फसल ऋण माफ किया जाएगा, ताकि उन्हें अगली फसल के लिए नए ऋण प्राप्त करने में सुविधा हो। भविष्य में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


सहकारिता विभाग द्वारा फील्ड स्तर की जांच के दौरान दोनों जिलों में किसानों को ऋण वितरण में अनियमितता, ऋण वितरण के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन और उनकी भूमि से अधिक जोत का खुलासा हुआ। मंत्री ने विधानसभा को सूचित किया कि जनवरी 2021 में सलेम और नमक्कल जिलों में लगभग 1,11,833 किसानों को फसली ऋण के लिए छूट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था, जबकि 51017 रैयतों को माफी प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


राज्य में 2020-21 के लिए निर्धारित 11,000 करोड़ रुपये के फसल ऋण के लक्ष्य में से सलेम और नमक्कल के लिए 746 करोड़ रुपये और 534 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन दोनों जिलों के लिए 614.92 करोड़ रुपये और 502.62 करोड़ रुपये ही हासिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed