Bengal: कॉलेज में शराब पीते TMCP सदस्यों का वीडियो वायरल, भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना
Bengal: पश्चिम बंगाल भाजपा ने एक पुराना वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि टीएमसी की छात्र इकाई के सदस्य कॉलेज परिसर में शराब पीते नजर आए हैं। यह मामला उस समय सामने आया है, जब एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर राज्य में आक्रोश है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोग अब संगठन से जुड़े नहीं हैं और पार्टी ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज परिसर में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से राज्य में आक्रोश है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं वे दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट कॉलेज की टीएमसीपी इकाई से जुड़े हैं। 'अमर उजाला डॉट कॉम' इस वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है।
ये भी पढ़ें: धनखड़ ने जज के घर से नकदी बरामदगी पर जताई चिंता, बोले- न्यायपालिका के लिए 'आइड्स ऑफ मार्च' जैसी चेतावनी
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोग अब संगठन से जुड़े नहीं हैं। पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा ने तीन साल पुराना वीडियो अब क्यों निकाला और इसके पीछे उसकी मंशा क्या है।
पश्चिम बंगाल भाजपा ने रविवार रात एक पोस्ट में लिखा, शराब, महिलाएं और गंदी राजनीति — यही है टीएमसी का असली चेहरा। यह 2022 का वीडियो है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) के बालुरघाट के अध्यक्ष को कॉलेज छात्र संघ कक्ष में महिलाओं के साथ शराब पीते देखा जा सकता है। हां, यह सब कैंपस के अंदर हो रहा है!'
Drinks, Women, Dirty Politics. That’s the real face of TMC!
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) July 6, 2025
A 2022 video shows Balurghat TMCP President drinking with women inside a college union room. Yes, inside the campus!
From Kasba to Sandeshkhali, TMCP union rooms and TMC party offices have become dens of exploitation… pic.twitter.com/FsctJWiapE
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया, कसबा से लेकर संदेशखाली तक टीएमसीपी छात्र संघ कक्ष और टीएमसी दफ्तर महिलाओं के शोषण और अपराध के अड्डे बन चुके हैं। टीएमसी में शामिल होने के लिए या तो विकृत मानसिकता होनी चाहिए या अपराधी होना चाहिए। जब इस पर टीएमसीपी के राज्य अध्यक्ष त्रिणांकुर भट्टाचार्य से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी और उसकी छात्र इकाई किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार का समर्थन नहीं करती।
ये भी पढ़ें: 'फिर हर समुदाय से उठेंगी ऐसी मांगें', जैन पर्व के दौरान पशु बलि रोकने की मांग पर बॉम्बे हाईकोर्ट
उन्होंने कहा, वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं वे अब संगठन का हिस्सा नहीं हैं। हम किसी भी आपत्तिजनक व्यवहार का समर्थन नहीं करते, लेकिन यह भी समझना चाहिए कि किसी बड़े संगठन में 100 फीसदी सही लोग नहीं हो सकते। जब भी हमें किसी घटना की जानकारी मिलती है, हम तुरंत कार्रवाई करते हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसीपी अपने सदस्यों के अनुचित व्यवहार को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाती है और हमेशा महिलाओं के खिलाफ शोषण के विरोध में आवाज उठाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.